एयर इंडिया के विमान में यात्री के पेशाब करने के मामला में डीजीसीए ने विमानन कंपनी के जवाबदेह प्रबंधक इन-फ्लाइट सर्विसेज के निदेशक और उस उड़ान के पायलटों व केबिन क्रू सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीजीसीए ने पूछा है कि उनके कर्तव्यों में लापरवाही के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए? डीजीसीए ने कहा है कि प्रथम दृष्टया यह सामने आता है कि विमान में अनियंत्रित यात्रियों को संभालने से संबंधित प्रावधानों का अनुपालन नहीं किया गया। संबंधित एयरलाइन का आचरण गैर-पेशेवर प्रतीत होता है। इस प्रकरण में प्रणालीगत विफलता हुई है। इसमें नियामकीय दिशा-निर्देशों का पालन नही किया गया है।