फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deficit: FY2026 की पहली छमाही में केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा पूरे वर्ष के लक्ष्य का 36.5% , सीजीए के आंकड़े

Fri, 31 Oct 2025 05:48 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Deficit: राजकोषीय घाटा सरकार के खर्चे और आमदनी के बीच का अंतर होता है। यह अंतर 2025-26 की अप्रैल-सितंबर अवधि में 5,73,123 करोड़ रुपये था। केंद्र का अनुमान है कि 2025-26 के दौरान राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 4.4 प्रतिशत या 15.69 लाख करोड़ रुपये होगा। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही के अंत में केंद्र का राजकोषीय घाटा पूरे वर्ष के लक्ष्य का 36.5 प्रतिशत रहा। महालेखा नियंत्रक (सीजीए) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह बात कही गई है।  पिछले वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में राजकोषीय घाटा 2024-25 के बजट अनुमान (बीई) का 29 प्रतिशत था।

विज्ञापन


राजकोषीय घाटा सरकार के खर्चे और आमदनी के बीच का अंतर होता है। यह अंतर 2025-26 की अप्रैल-सितंबर अवधि में 5,73,123 करोड़ रुपये था। केंद्र का अनुमान है कि 2025-26 के दौरान राजकोषीय घाटा सकल घरेलू उत्पाद का 4.4 प्रतिशत या 15.69 लाख करोड़ रुपये होगा।

सीजीए के आंकड़ों से पता चला है कि सरकार को सितंबर 2025 तक 16.95 लाख करोड़ रुपये (कुल प्राप्तियों के बजट अनुमान 2025-26 का 49.6 प्रतिशत) प्राप्त हुए। सरकारी की आमदनी में 12.29 लाख करोड़ रुपये का कर राजस्व (केन्द्र को शुद्ध), 4.6 लाख करोड़ रुपये का गैर-कर राजस्व और 34,770 करोड़ रुपये की गैर-ऋण पूंजी प्राप्तियां शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें