फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट 2019: यह हुए बड़े एलान, जानें आपको क्या मिला

Fri, 01 Feb 2019 11:53 AM IST
अजय सिंह बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

5 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं। बचत करने पर 6.50 लाख की होगी बचत।  स्टैण्डर्ड डिडक्शन 40 हजार से बढ़कर 50 हजार रुपये हुआ।

12:08 PM, 01-Feb-2019

आयकर स्लैब में अभी तक किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।

12:00 PM, 01-Feb-2019

आयकर से टैक्स कलेक्शन 12 लाख करोड़ के पार।

विज्ञापन
11:53 AM, 01-Feb-2019

सरकार द्वारा अब तक के बड़े एलान----

  • सातवें वेतन आयोगी की सिफारिशें लागू हुईं

  • किसान सम्मान निधि की शुरुआत

  • 21 हजार से कम वेतन वाले मजदूरों को मिलेगा सात हजार रुपये का बोनस

  • एनपीएस में सरकार का योगदान बढ़ा

  • गाय के लिए राष्ट्रीय कामधेनु आयोग की स्थापना होगी

  • मजदूरों को कम से एक हजार रुपये की पेंशन योजना

  • जिनका EPF कटता है उनको छह लाख रुपये का बीमा

  • उज्ज्वला योजना में आठ करोड़ गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य

  • दस करोड़ मजदूरों को तीन हजार रुपये पेंशन

  • 15 हजार से कम वेतन पर पेंशन मिलेगी

  • MSME में 59 में एक करोड़ रुपये का लोन मिलता है

  • मुद्रा योजना में 15 लाख करोड़ रुपये का कर्ज दिया जा चुका है

  • गर्भवती महिलाओं को 26 सप्ताह की मैटरनिटी लीव योजना

  • OROP पर 35 हजार करोड़ रुपये खर्च

  • रक्षा बजट 3 करोड़ से ज्यादा

गर्भवती सरकारी महिलाओं के लिए 26 हफ्ते की मैटरनिटी लीव।

विज्ञापन
11:46 AM, 01-Feb-2019

सैलरी क्लास को बड़ा तोहफा, पीएफ खाताधारकों को मिलेगा 6 लाख का बीमा।

11:38 AM, 01-Feb-2019

10 करोड़ मजदूरों को 7 हजार रुपये का बोनस, 21 हजार से कम वालों को मिलेगा लाभ। एक हजार रुपये की न्यूनतम पेंशन राशि। 

11:36 AM, 01-Feb-2019

20 लाख हुई ग्रैच्यूटी की सीमा, पहले मिलता था 10 लाख रुपये।

11:32 AM, 01-Feb-2019

राष्ट्रीय गोकुल योजना के लिए 750 करोड़ रुपये का प्रावधान।

11:32 AM, 01-Feb-2019

गायों के लिए राष्ट्रीय कामधेनू योजना

11:30 AM, 01-Feb-2019

हरियाणा में 22वां एम्स खुलने जा रहा है। 

11:30 AM, 01-Feb-2019

कमर तोड़ महंगाई की कमर तोड़ दी, वित्तीय घाटा 3.4 फीसदी पर आ गया
 

11:29 AM, 01-Feb-2019
budget

दो हेक्टयर जमीन वाले छोटे किसानों को हर साल 6 हजार रुपये मिलेंगे।

11:23 AM, 01-Feb-2019

बजट 2019 : यह हुए बड़े एलान, जानें आपको क्या मिला

वित्त मंत्री पीयूष गोयल मोदी सरकार का आखिरी अंतरिम बजट पेश कर रहे हैं। आइये जानते हैं बजट भाषण की प्रमुख बातें

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें