फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी तिमाही में कम हुई निर्यात की वृद्धि दर, लेकिन सितंबर में चार फीसदी की तेजी: UNCTAD

Thu, 22 Oct 2020 03:23 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
आयात-निर्यात - फोटो : pixabay
विज्ञापन

भारत के निर्यात की वृद्धि दर इस साल की तीसरी तिमाही (सितंबर तिमाही) में साल भर पहले की तुलना में कम हुई, लेकिन सितंबर महीने में इसकी गति बढ़ी है। संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक व्यापार पर जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। व्यापार एवं विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (अंकटाड) ने नई वैश्विक व्यापार रिपोर्ट में कहा कि इस साल की तीसरी तिमाही में वैश्विक व्यापार साल भर पहले की तुलना में पांच फीसदी कम हुआ है। 

विज्ञापन


हालांकि यह दूसरी तिमाही में आई 19 फीसदी की गिरावट की तुलना में बेहतर है। रिपोर्ट में कहा गया कि आलोच्य तिमाही के दौरान भारत के निर्यात में साल भर पहले की तुलना में 6.1 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि सितंबर महीने में निर्यात चार फीसदी बढ़ा है।

अंकटाड को अनुमान है कि 2020 में वैश्विक व्यापार 2019 की तुलना में सात से नौ फीसदी तक कम रह सकता है। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि इस साल सर्दियों में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति कैसी रहती है। 
विज्ञापन


उत्पादन में आ सकती है कमी
अंकटाड के महासचिव मुखिशा कितुयी ने कहा कि, 'महामारी का अनिश्चित परिदृश्य आने वाले महीनों में व्यापार की संभावनाओं को प्रभावित करता रहेगा। कुछ बेहतर संकेतों के बाद भी हम इस बात की आशंका को खारिज नहीं कर सकते हैं कि कुछ क्षेत्रों में उत्पादन में कमी आ सकती है और पाबंदियों को कड़ा किया जा सकता है।' 

अंकटाड के पूर्वानुमान की तुलना में सकारात्मक
उन्होंने कहा कि भले ही सात से नौ फीसदी की गिरावट साल के लिए नकारात्मक है, लेकिन यह जून तिमाही में 20 फीसदी की गिरावट के लगाए जा रहे अनुमान की तुलना में सकारात्मक है। अंकटाड ने जून के पूर्वानुमान में कहा था कि 2020 में वैश्विक व्यापार सालाना आधार पर 20 फीसदी तक कम हो सकता है। हालांकि उसके बाद से व्यापार में सुधार हुआ है, जिसका कारण यूरोप और पूर्वी एशिया में आर्थिक गतिविधियों का अपेक्षा से पहले ही शुरू हो जाना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें