फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UCO Bank: बैंक की गलती से कुछ बैंक खातों में गए 820 करोड़ रुपये, करीब दो सौ करोड़ वापस नहीं आए!

Fri, 17 Nov 2023 09:02 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

घटना का असर यूको बैंक के शेयरों पर भी बड़ा है। यूको बैंक के शेयर गुरुवार को 1.1 फीसदी गिरकर 39.39 रुपये पर आ गए।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूको बैक में कुछ खाताधारक उस वक्त हैरान रह गए, जब उनके बैंक खातों में अचानक से करोड़ों रुपये जमा हो गए। दरअसल यह बैंक की गलती से हुआ। बैंक की गलती से कुछ बैंक खातों में तत्काल भुगतान सेवा के माध्यम से 820 करोड़ रुपये जमा हो गए। बैंक को जैसे ही अपनी गलती का अहसास हुआ तो बैंक ने पैसे वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की। अब तक बैंक 649 करोड़ रुपये की वसूली कर चुका है। 
विज्ञापन


गलती की वजह साफ नहीं
बैंक ने अभी तक स्पष्ट नहीं किया है कि खातों में अचानक से इतनी बड़ी रकम कैसे ट्रांसफर हुई, यह मानवीय भूल से हुआ या फिर तकनीकी गड़बड़ी या हैकिंग की वजह से? बैंक का कहना है कि ट्रांसफर हुई रकम में से 79 प्रतिशत रकम यानी 649 करोड़ रुपये वापस आ गए हैं। हालांकि अभी भी करीब 200 करोड़ रुपये वापस नहीं मिले हैं, जिन्हें वापस लेने की प्रक्रिया चल रही है। वहीं इस घटना का असर यूको बैंक के शेयरों पर भी बड़ा है। यूको बैंक के शेयर गुरुवार को 1.1 फीसदी गिरकर 39.39 रुपये पर आ गए। बैंक ने घटना की जानकारी जांच एजेंसियों को दी है।

रिजर्व बैंक भी जांच में जुटा
बैंक ने बताया कि उनकी तत्काल भुगतान सेवा में 10 नवंबर से 13 नवंबर तक आंतरिक गड़बड़ी हुई, जिसके बाद बैंक ने अपने तत्काल भुगतान सेवा वाले चैनल को ऑफलाइन कर दिया था। बैंक ने बीएसई को घटना की जानकारी दी है और बताया है कि एहतियाती कदम उठाते हुए बैंक ने उन खातों को ब्लॉक कर दिया, जिनमें गलती से पैसे ट्रांसफर हुए थे। रिजर्व बैंक भी इस गड़बड़ी के कारण की अपने स्तर पर जांच कर रहा है। यूको बैंक ने कहा है कि उनके अन्य सभी अहम सिस्टम परिचालन में हैं। बता दें कि तत्काल भुगतान सेवा (आईएमपीएस) मंच का संचालन नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की ओर से किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें