फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UCO Bank Q1 Results: यूको बैंक का पहली तिमाही में नेट प्रॉफिट 80 प्रतिशत बढ़ा, एनपीए में भी हुआ सुधार

Sun, 30 Jul 2023 12:46 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

यूको बैंक के एमडी और सीईओ अश्वनी कुमार ने खुशी जताते हुए सभी कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा, एनपीए का घटना एक सुखद अहसास है। साथ ही उन्होंने कहा कि यूको बैंक और बेहतरीन कार्य करने और सेवाएं देने के लिए तत्पर है।
विज्ञापन
UCO bank - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूको बैंक ने अप्रैल-जून तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए नेट प्रॉफिट में 80 फीसदी का उछाल दर्ज किया है। इसके साथ ही बैंक की आमदनी में भी जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, यूको बैंक का नेट एनपीए 2.49 प्रतिशत के मुकाबले घटकर 1.18 प्रतिशत रह गया है। बैंक के एमडी और सीईओ अश्वनी कुमार ने इस पर खुशी जताते हुए सभी कर्मचारियों को बधाई दी और मेहनत से काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, एनपीए का घटना एक सुखद अहसास है। साथ ही उन्होंने कहा कि यूको बैंक और बेहतरीन कार्य करने और सेवाएं देने के लिए तत्पर है।

विज्ञापन


यूको बैंक ने शुक्रवार को जून तिमाही के नतीजे घोषित किए। बैंक ने बताया कि तिमाही के दौरान नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 80 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 223 करोड़ रुपये हो गया है। प्रॉफिट बढ़ने का कारण खराब लोन में गिरावट बताई गई है। कोलकाता बेस्ड लेंडर ने एक साल पहले की समान अवधि में 124 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट कमाया था।

यूको बैंक ने नियामक फाइलिंग में बताया कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कुल आय 3,797 करोड़ रुपये के मुकाबले बढ़कर 5,857 करोड़ रुपये हो गई। बैंक की ब्याज से होने वाली आय एक साल पहले की समान तिमाही में 3,851 करोड़ रुपये से बढ़कर 5,224 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन


एसेट क्वालिटी के मामले में बैंक ने सुधार दर्ज किया है। ग्रॉस नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स (एनपीए) जून 2023 तक एक साल पहले के 7.42 प्रतिशत से घटकर 4.48 प्रतिशत हो गया है। वहीं, नेट एनपीए भी पिछले वर्ष की समान अवधि के 2.49 प्रतिशत के मुकाबले घटकर 1.18 प्रतिशत रह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें