quarterly employment survey report : चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही यानी जुलाई से सितंबर 2021 के दौरान दो लाख लोगों को नौकरियां मिली हैं। केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने अपने तिमाही सर्वे की रिपोर्ट में यह दावा किया है।
चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही यानी जुलाई से सितंबर 2021 के दौरान दो लाख लोगों को नौकरियां मिली हैं। केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने अपने तिमाही सर्वे की रिपोर्ट में यह दावा किया है।
विज्ञापन
श्रम मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी तिमाही रोजगार सर्वेक्षण के अनुसार, जुलाई-सितंबर 2021 तिमाही में नौ चुनिंदा क्षेत्रों द्वारा उत्पन्न कुल रोजगार 3.10 करोड़ था, जो अप्रैल-जून की तिमाही की तुलना में दो लाख ज्यादा है।
केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि अप्रैल-जून तिमाही में नौ चुनिंदा सेक्टरों में कुल रोजगार की संख्या 3.08 करोड़ थी। यह जुलाई से सितंबर की तिमाही में दो लाख बढ़कर 3.10 करोड़ हो गई है।
विज्ञापन
आर्थिक गतिविधियों में सुधार का संकेत
रिपोर्ट में कहा गया है कि यह बढ़ोतरी साबित करती है कि अप्रैल 2021 में दूसरी कोरोना लहर के दौरान लगाई गई पाबंदियां हटाए जाने के बाद आर्थिक गतिविधियों में सुधार आया है। ये नौ क्षेत्र हैं-मैन्यूफेक्चरिंग, निर्माण, व्यापार, परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रेस्टॉरेंट, आईटी-बीपीओ और वित्तीय सेवाएं। इनमें गैर कृषि क्षेत्र से जुड़े अधिकांश संस्थान शामिल हैं।
यह इस श्रृंखला की दूसरी रिपोर्ट है। पहली रिपोर्ट अप्रैल-जून 2021 तिमाही के लिए थी। इसमें 10 या अधिक कर्मचारियों वाले प्रतिष्ठान शामिल हैं। रिपोर्ट जारी करते हुए केंद्रीय मंत्री यादव ने कहा कि इन अध्ययनों से सरकार को मदद मिलेगी। यादव ने उम्मीद जताई कि भारत कोरोना की तीसरी लहर से भी जल्द उबर जाएगा।