फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Twitter to X: नाम बदलने के फैसले से ब्रांड वैल्यू में होगा अरबों डॉलर का नुकसान, जानें क्या कहते हैं जानकार

Tue, 25 Jul 2023 02:20 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Twitter to X: ट्विटर ब्रांड जैसे-जैसे कमजोर हुआ विज्ञापनदाताओं की संख्या घटी है। विज्ञापनदाता मस्क के विवाद पैदा करने और सामग्री नियमों को तोड़ने वाले ट्वीटर्स को बढ़ावा देने से चिंतित दिखे हैं। मस्क की ओर से अक्तूबर में ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद से कंपनी का विज्ञापन राजस्व 50% से ज्यादा घटा है।
विज्ञापन
ट्विटर हुआ एक्स - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐसा कम ही होता है कि कॉरपोरेट कंपनियां अपने प्रचलित ब्रांड्स के नाम बदल दें। यह और भी कम होता है कि ऐसे फैसले रातोंरात ले लिए जाएं। हालांकि दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार एलन मस्क के फैसले इस मामले में थोड़े चौंकाने वाले रहे हैं। बीते रविवार को मस्क ने अचानक ही माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर का नाम बदलने की घोषणा कर दी। मस्क ने एलान किया कि ट्विटर का नया नाम अब "एक्स" होगा। उन्होने ट्विटर के फेमस पक्षी वाले लोगो और ट्विट जैसे शब्दों को भी बदलने की घोषणा कर दी। विशेषज्ञों और बाजार के जानकारों के अनुसार मस्क के इस चौंकाने वाले फैसले से ट्विटर के ब्रांड वैल्यू को करीब  4 अरब अरब डॉलर से 20 अरब डॉलर तक का नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन
Trending Videos

Twitter as X - फोटो : अमर उजाला

जिस नाम को ब्रांड बनने में 15 साल लगे उसे बदलना साबित हो सकता है बड़ा झटका

सीगल एंड गेल में ब्रांड संचार के निदेशक स्टीव सुसी के अनुसार, "दुनियाभर में ट्विटर को अपनी वर्तमान इक्विटी अर्जित करने में 15 से अधिक साल लग गए, इसलिए ऐसे ब्रांड नेम को अचानक बदलना कंपनी के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। एलन मस्क ने अक्टूबर 2022 में 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदा था। उसके बाद से कंपनी की ब्रांड वैल्यू में पहले ही काफी कम हो गई है। मस्क ने शनिवार की देर रात ट्विटर के ब्रांड नेम को एक्स के रूप में बदलने की घोषणा कि और सोमवार की सुबह-सुबह एक्स का लोगो माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर दिखने लगा। इस दौरान कंपनी की नई मुख्य कार्यकारी अधिकारी लिंडा याकारिनो ने एक्स को ऑडियो, वीडियो, मैसेजिंग, भुगतान और बैंकिंग साइट के रूप में स्थापित करने के कंपनी के दृष्टिकोण के बारे में बताया।

Twitter - फोटो : सोशल मीडिया

विश्लेषक और ब्रांड एजेंसी ट्विटर का नाम बदलने को गलत मान रहे

हालांकि विश्लेषक और ब्रांड एजेंसी ट्विटर का नाम बदलने के फैसले को गलत मान रहे हैं। एजेंसी फेजर के संस्थापक टॉड इरविन के अनुसार ट्विटर सबसे पहचाना जाने वाला सोशल मीडिया ब्रांड्स में से एक है। ट्विटर का बर्ड लोगो इंस्टाग्राम और फेसबुक के लोगो के साथ दुनिया भर में छोटी-बड़ी सभी साइट पर मौजूद हैं। वेंडरबिल्ट विश्वविद्यालय में वित्त के सहायक प्रोफेसर जोशुआ व्हाइट ने कहा कि ट्विटर की लोकप्रियता ने "ट्वीट" और "रीट्वीट" जैसी क्रियाओं को आधुनिक संस्कृति का हिस्सा बना दिया है, जिसका उपयोग नियमित रूप से यह समझाने के लिए किया जाता है कि मशहूर हस्तियां, राजनेता और अन्य लोग जनता के साथ कैसे संवाद करते हैं।

ट्विटर और एलन मस्क - फोटो : अमर उजाला

'एक्स' को सांस्कृतिक महत्व और भाषाई सहमति के आधार पर ढालना चुनौती

अब कंपनी को एक्स नाम को उसी सांस्कृतिक महत्व और भाषाई सहमति के आधार पर ढालना होगा। हालांकि उसके बाद भी अधिग्रहण के पहले के ट्विटर और मस्क काल के ट्विटर सेवाओं की तुलना होगी।  याकारिनो ने ट्वीट किया, "यह एक असाधारण दुर्लभ बात है कि जीवन में या व्यवसाय में आपको छाप छोड़ने का दूसरा मौका मिले। हाल के वर्षों में गूगल ने भी अपनी मूल कंपनी का नाम बदलकर अल्फाबेट कर दिया है, यह फैसला कंपनी के भीतर विभिन्न व्यवसायों को सर्च इंजन के दायरे से आगे बढ़ने की अनुमति देने के लिए किया गया। मेटावर्स के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता पर जोर देने के लिए फेसबुक ने भी अपनी मूल कंपनी का नाम बदलकर मेटा प्लेटफॉर्म्स कर दिया। हालांकि इन दोनों मामलेां में ब्रांड्स के नाम गूगल और फेसबुक बने रहे। इसलिए यह बहुत हद तक ठीक है।

ट्विटर हुआ डाउन - फोटो : Social Media

ट्विटर की ब्रांड वैल्यू 4 अरब डॉलर से 20 अरब डॉलर के बीच

ब्रांड वैल्यूएशन कंसल्टिंग फर्म ब्रांड फाइनेंस के मुताबिक, ट्विटर की ब्रांड वैल्यू करीब 4 अरब डॉलर आंकी गई है। फर्म ने फेसबुक ब्रांड का मूल्य 59 अरब डॉलर और इंस्टाग्राम का वैल्यू 47.4 अरब डॉलर है। वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी का अनुमान है कि ट्विटर की ब्रांड वैल्यू 15 अरब डॉलर से 20 अरब डॉलर है, जो स्नैपचैट के बराबर है। फॉरेस्टर रिसर्च इंक के विश्लेषक दीपांजन चटर्जी ने कहा कि ब्रांड मूल्यांकन निर्धारित करना मुश्किल है और इसे निर्धारित करने का कोई एकल दृष्टिकोण नहीं है, यही कारण है कि अनुमान अलग-अलग हो हैं। लेकिन कई विश्लेषक और एजेंसी इस बात से सहमत है कि मस्क के अधिग्रहण के बाद से कंपनी के ब्रांड को पहले ही एक महत्वपूर्ण झटका लग चुका है। ब्रांड फाइनेंस का अनुमान है कि ट्विटर ब्रांड ने मस्क के अधिग्रहण के बाद पिछले साल से अपने मूल्य का 32% गंवा दिया है।
विज्ञापन

एलन मस्क की तैयारी। - फोटो : सोशल मीडिया

अक्तूबर 2022 के बाद ट्विटर के विज्ञापन का राजस्व 50% तक कम हुआ

ट्विटर ब्रांड जैसे-जैसे कमजोर हुआ विज्ञापनदाताओं की संख्या घटी है। विज्ञापनदाता मस्क के विवाद पैदा करने और सामग्री नियमों को तोड़ने वाले ट्वीटर्स को बढ़ावा देने से चिंतित दिखे हैं। मस्क की ओर से अक्तूबर में ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद से कंपनी का विज्ञापन राजस्व 50% से ज्यादा घटा है। इनसाइडर इंटेलिजेंस के विश्लेषक जैस्मीन एनबर्ग ने कहा, "ट्विटर का कॉर्पोरेट ब्रांड पहले से ही मस्क की मौजूदगी के कारण प्रभावित हो चुका है। नाम चाहे ट्विटर हो या एक्स ब्रांड इक्विटी और विज्ञपनदाओं की संख्या पहले से ही प्रभावित हो चुकी है। विपणन और ब्रांड परामर्श समूह मेटाफोर्स के सह-संस्थापक एलन एडम्सन के अनुसार, "ट्विटर का नाम बदलने फैसला व्यवसाय और ब्रांड के दृष्टिकोण से पूरी तरह से तर्कहीन है। उन्होंने इसे मस्क की ओर से लिया गया "अहंकार का निर्णय" कहा। उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह इतिहास में एक व्यवसाय और ब्रांड के लिए लिया गया सबसे बुरा फैसला है।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें