फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Twitter-Musk Deal: ट्विटर ने मस्क पर किया केस तो एलन ने ट्वीट कर कहा- ओह जरा विडंबना देखिए

Wed, 13 Jul 2022 12:37 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण करने का एलान किया था पर बाद में उन्होंने इस डील को रद्द कर दिया।
विज्ञापन
एलन मस्क-ट्विटर विवाद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर और एलन मस्क के बीच रस्साकशी का खेल शुरू हो गया है। ट्विटर ने एलन मस्क के खिलाफ मुकदमा दायर कर दिया है। ट्विटर ने मस्क की ओर से डील कैंसल किए जाने पर सवाल खड़ा करते हुए अमेरिका के डेलावेयर कोर्ट (Delaware court) में एलन मस्क के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन



ट्विटर के इस कदम के बाद अब अब एलन मस्क ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मस्क ने कंपनी का नाम लिए बिना ही ट्वीट करते हुए ट्विटर पर ही तंज कसा है, मस्क ने लिखा है 'Oh the irony lol' (जरा विडंबना देखिए)
 

आपको बता दें कि दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण करने का एलान किया था पर बाद में उन्होंने इस डील को रद्द कर दिया। मस्क की ओर से ट्विटर पर आरोप लगाया गया है कि ट्विटर फर्जी और स्पैम अकाउंट की संख्या के बारे में सही-सही जानकारी नहीं दे रहा है। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर, ट्विटर ने कोर्ट में दायर अपनी अपनी शिकायत में कहा-, "हम यह कार्रवाई इसलिए कर रहे हैं ताकि मस्क को  अपनी कानूनी जिम्मेदारी पूरी करते हुए, कुछ रखी गई शर्तों को मानते हुए इस डील को पूरा करने का निर्देश जारी किया जाए।

ट्विटर की ओर से कहा गया है कि 54.20 डॉलर प्रति शेयर (करीब 4,300 रुपए) के हिसाब से मस्क के साथ जो डील तय हुई है एलन मस्क उसे अंजाम तक पहुंचाएं। 

आपको बता दें कि मस्क ने पिछले हफ्ते ट्विटर को एक चिट्ठी भेजकर 44 बिलियन डॉलर के इस अधिग्रहण डील को खत्म करने का फैसला किया था। एलन मस्क की ओर से कहा गया था कि ट्विटर की ओर से डील की शर्तों का कई बार उल्लंघन किया गया है, इसलिए वे इस डील को पूरी तरह खत्म करने का फैसला ले रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें