भारत का विमानन क्षेत्र इन दिनों भारी आर्थिक दबाव और अस्थिरता के दौर से गुजर रहा है। रेटिंग एजेंसी इक्रा (आईसीआरए) ने चालू वित्त वर्ष (FY2027) के लिए घरेलू एयरलाइंस के शुद्ध घाटे का अनुमान बढ़ाकर 36,000 से 38,000 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर कर दिया है। डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी, महंगे जेट ईंधन (एटीएफ) और पश्चिम एशियाई संकट ने इस उद्योग की वित्तीय स्थिति को बुरी तरह प्रभावित किया है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि एविएशन सेक्टर इतने भारी घाटे में क्यों जा रहा है और इसका भविष्य पर क्या असर होगा।
एयरलाइंस के घाटे में इतनी बड़ी बढ़ोतरी की वजह क्या है?
पश्चिम एशियाई संकट से हवाई यातायात पर क्या असर पड़ा?
फरवरी 2026 के अंत से शुरू हुए पश्चिम एशियाई संकट ने एविएशन सेक्टर की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। इस विवाद के चलते कच्चे तेल के दाम बढ़े हैं, जिसका सीधा असर एयरलाइंस की लागत और किरायों पर पड़ा है। किराए बढ़ने और बढ़ती महंगाई के कारण लोगों ने गैर-जरूरी खर्चों में कटौती की है, जिससे हवाई सफर करने वालों की संख्या पर भी नकारात्मक असर दिख रहा है।
यात्री यातायात (पैसेंजर ट्रैफिक) को लेकर क्या है नया अनुमान?
क्या विमान ईंधन की बढ़ती कीमतें भी बढ़ा रही हैं मुसीबत?
विमान के संचालन में सबसे बड़ा खर्च जेट फ्यूल (एटीएफ) का होता है। 1 जून, 2026 को घोषित एटीएफ कीमतों में मासिक आधार पर कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन सालाना आधार पर यह 26.9 प्रतिशत अधिक रही हैं। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में भी विमान ईंधन की कीमतें पिछले साल के मुकाबले 22.8 प्रतिशत ज्यादा हैं।
भारतीय एविएशन सेक्टर इस वक्त बढ़ती लागत और घटती मांग के दोहरे दबाव में है। एक तरफ ईंधन और लीज की कीमतें आसमान छू रही हैं, तो दूसरी तरफ भू-राजनीतिक तनाव अंतरराष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों की राह में रोड़ा बन रहे हैं। एयरलाइंस के लिए इस ऐतिहासिक घाटे से उबरना एक बड़ी चुनौती है, जिसके चलते आने वाले समय में यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद कम है।