गलत आर्थिक आंकड़ों के जरिये सरकार को घेरने पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए। कांग्रेस नेता ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, हमें ऐसी राजनीति चाहिए, जो इवेंट्स की चमक से नहीं, आम आदमी की सच्चाई से जुड़ी हो। राहुल गांधी ने जिन आंकड़ों के दम पर सरकार को घेरा है, जानें क्या है उनकी सच्चाई...
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को गलत आंकड़ों के जरिये सरकार को घेरने पर ट्रोल का शिकार होना पड़ा। उन्होंने बृहस्पतिवार को आम लोगों की आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, सरकार कहती है कि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है, लेकिन आम लोगों को उतनी ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
राहुल के दावे और आंकड़ों की हकीकत, छह बिंदुओं में जानिए...
कांग्रेस नेता ने दोपहिया वाहनों और कारों की बिक्री के साथ मोबाइल बाजार में गिरावट का हवाला देते हुए सरकार पर हमला किया और कहा, हमें ऐसी राजनीति की जरूरत है, जो इवेंट्स की चमक से नहीं, आम आदमी की जिंदगी की सच्चाई से जुड़ी हो...जो सही सवाल पूछे, हालात को समझे और जिम्मेदारी से जवाब दे। देश को ऐसी अर्थव्यवस्था की जरूरत है, जो हर भारतीय के लिए काम करे, न कि सिर्फ चुनिंदा पूंजीपतियों के लिए।
राहुल के दावे बनाम सच्चाई...
एक साल में दोपहिया वाहनों की बिक्री 17 फीसदी व कारों की बिक्री 8.6 फीसदी घटी।
सच्चाई : फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मुताबिक, 2024-25 में 1.88 करोड़ से ज्यादा दोपहिया वाहन बिके, जो 2023-24 में बिके 1.75 करोड़ की तुलना में 7.7% अधिक है। कारों की बिक्री 39.60 लाख से 4.87 फीसदी बढ़कर 41.53 लाख इकाई हो गई।
विज्ञापन
राहुल गांधी (फाइल)
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- कांग्रेस
राहुल गांधी का दावा- मोबाइल मार्केट सात फीसदी गिर गया है।
सच्चाई- इंटरनेशनल डाटा कॉरपोरेशन के मुताबिक, 2024 में देशभर में कुल 15.1 करोड़ मोबाइल बिके, जो सालाना आधार पर 4 फीसदी की वृद्धि दर्शाता है।
राहुल गांधी (फाइल)
- फोटो : एएनआई
राहुल गांधी: खर्च और कर्ज दोनों लगातार बढ़ रहे हैं।
सच्चाई: कांतार की रिपोर्ट के मुताबिक, महंगाई में वृद्धि से भारतीय परिवारों का औसत खर्च 2022 की तुलना में 2024 में 18%बढ़ गया। आरबीआई के मुताबिक, घरेलू देनदारियां 5.8 फीसदी से बढ़कर 2024-25 में 6.1 फीसदी पहुंच गईं।
राहुल गांधी (फाइल)
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- कांग्रेस
राहुल का दावा- मकान किराया 21 फीसदी तक बढ़ा है।
सच्चाई : एनारॉक के मुताबिक, मुंबई, दिल्ली-एनसीआर व बंगलूरू जैसे बड़े शहरों में मकान किराये में 2024 में 9-21 फीसदी तक की वृद्धि दर्ज की गई।
राहुल गांधी और पीएम मोदी (फाइल)
- फोटो : एएनआई
राहुल का दावा- घरेलू महंगाई हाल में तेजी से बढ़ी है।
सच्चाई : आरबीआई की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, 2024-25 के दौरान औसत महंगाई घटकर 4.6 फीसदी रही, जो 2023-24 में 5.4 फीसदी थी। अप्रैल, 2025 में खुदरा महंगाई घटकर करीब छह साल के निचले स्तर 3.16 फीसदी पर आ गई।
राहुल गांधी, नेता कांग्रेस (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
शिक्षा खर्च में भी बढ़ोतरी का दावा।
सच्चाई : सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के मुताबिक, 2022-23 में ग्रामीण इलाकों में लोग कमाई का 3.30 फीसदी हिस्सा शिक्षा पर खर्च करते थे, जो 2023-24 में घटकर 3.24 फीसदी रह गया। शहरी क्षेत्रों में खर्च 5.78% से बढ़कर 5.97% पहुंच गया।