फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैवल इंश्योरेंस: नए साल में घूमने की बना रहे योजना; फ्लाइट कैंसिल हो या सामान खो जाए, आसानी से मिलेगा क्लेम

Sat, 03 Jan 2026 06:44 AM IST
पवन पांडेय अमर उजाला ब्यूरो

सार

नए साल में यात्रा की योजना बना रहे लोगों के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस बेहद जरूरी है। हाल के दिनों में बड़े हवाईअड्डों पर परिचालन संबंधी दिक्कतों के कारण फ्लाइट कैंसिलेशन और देरी की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा हुई। ऐसे हालात में ट्रैवल इंश्योरेंस काफी मददगार साबित होता है।
विज्ञापन
ट्रैवल - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल में अगर आप कहीं घूमने जा रहे हैं, तो ट्रैवल इंश्योरेंस जरूर रखें। ट्रैवल इंश्योरेंस का मकसद यात्रा के दौरान आई अचानक परेशानी से आपको सुरक्षित रखना है। हाल ही में परिचालन संबंधी चुनौतियों के कारण दिल्ली, मुंबई, पुणे, बंगलूरू और हैदराबाद सहित कई प्रमुख हवाईअड्डों पर लोगों को फ्लाइट कैंसिलेशन और देरी की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Semiconductor Mission: भारत के लिए ऐतिहासिक साल होगा 2026, चार प्लांट्स में शुरू होगा कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

ऐसी मुश्किल स्थितियों में ट्रैवल इंश्योरेंस काफी मददगार साबित होता है। अगर आपने कॉम्प्रिहेंसिव ट्रैवल इंश्योरेंस पॉलिसी ली है, तो ऐसे मुश्किल हालात यह समझने का सबसे अच्छा मौका होते हैं कि आपकी कवरेज कब और कैसे काम आ सकती है। अगर आपकी फ्लाइट कैंसिल हो जाए, ट्रांसफर मिस हो जाए, अचानक मेडिकल संबंधी जरूरतें आ जाए या होटल बुकिंग करने में दिक्कत आए, खासकर जब एयरलाइन के परिचालन में इस तरह की गड़बड़ी हो जाए, तब आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि ट्रैवल इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत क्लेम किस प्रकार और कब दर्ज करना होता है।
विज्ञापन


यात्रा से पहले की तैयारी
यात्रा पर निकलने से पहले यह जरूरी है कि आप साथ ले जाने वाली सभी महंगी और कीमती चीजों की सूची बना लें। पसंदीदा डेस्टिनेशन के लिए रवाना होने से पहले जो भी कीमती सामान या दस्तावेंज साथ ले जा रहे हैं, उनकी तस्वीरें खींचकर सुरक्षित रख लें। इसके अलावा, अपने सभी ट्रैवल दस्तावेज की एक कॉपी बना लें और उसे परिवार के भरोसेमंद सदस्य या दोस्त के पास रख दें और असली दस्तावेज को अपने साथ लेकर सफर पर जाएं।

ट्रैवल क्लेम अनुभव को आसान बनाने के तरीके
  • शर्तें बारीकी से पढ़ना
शर्तों को पढ़ने से यह पता चलता है कि ट्रैवल इंश्योरेंस पॉलिसी में क्या शामिल है और क्या नहीं। क्लेम दर्ज करते समय अगर आप पॉलिसी से वाकिफ हैं, तो शर्तों और सीमाओं के आधार पर क्लेम की स्वीकार्यता समझने में आसानी होगी। ट्रैवल इंश्योरेंस कवरेज में फ्लाइट कैंसिलेशन एवं देरी, सामान खोना और मेडिकल इमरजेंसी आदि से से जुड़े खर्च शामिल होते हैं।
  • मेडिकल एमरजेंसी
इमरजेंसी या एक्सीडेंट के मामले में इंश्योरेंस कंपनी को सूचित करें। सभी मेडिकल रसीदें और रिपोर्ट सुरक्षित रखें। दुर्घटना थर्ड पार्टी की गलती से हुई हो, तो पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराएं और ताकि क्लेम में आसानी हो।
  • सामान खोना या चोरी होना
ट्रैवल इंश्योरेंस पॉलिसी सामान के खोने या चोरी होने पर मुआवजा देती है। इसके लिए पुलिस स्टेशन से लिखित रिपोर्ट करें और इंश्योरेंस कंपनी को इसकी सूचना दें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - क्या है सरकार की भूमि अधिग्रहण नीति: कैबिनेट सचिव ने गिनाए जटिल मुद्दे, बदलाव पर कहा- फिलहाल ऐसी योजना नहीं

तुरंत करें क्लेम
क्लेम के लिए इंश्योरेंस कंपनी की वेबसाइट से क्लेम फॉर्म डाउनलोड करें और विधिवत भरा फॉर्म सबमिट करें। आसान क्लेम के लिए सभी दस्तावेज जरूर अटैच करें। - राकेश कौल, चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर, बजाज जनरल इंश्योरेंस लि.

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें