फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRAI Report: जियो ने 26.44 लाख ग्राहक जोड़े, वोडाफोन आइडिया में 6.47 लाख से अधिक गिरावट

Fri, 30 May 2025 06:10 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, जियो ने अप्रैल में 26.44 लाख से अधिक नए ग्राहक जोड़े हैं। एयरटेल के ग्राहकों की संख्या में भी 1.70 लाख बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीएसएनएल और महानगर टेलीफोन निगम के ग्राहकों की संख्या में भी क्रमश: 1.55 लाख एवं 67,668 की कमी आई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्ज संकट से जूझ रही दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया (वीआई) की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) बकाया मामले में सुप्रीम कोर्ट से झटका लगने के बाद अब उपभोक्ता भी कंपनी का साथ छोड़ रहे हैं। आलम यह है कि अप्रैल, 2025 में वीआई के ग्राहकों की संख्या में 6.47 लाख से अधिक की गिरावट आई है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेसेक्स 321 अंक चढ़ा, निफ्टी 24800 के पार पहुंचा

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) के बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, जियो ने अप्रैल में 26.44 लाख से अधिक नए ग्राहक जोड़े हैं। एयरटेल के ग्राहकों की संख्या में भी 1.70 लाख बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीएसएनएल और महानगर टेलीफोन निगम के ग्राहकों की संख्या में भी क्रमश: 1.55 लाख एवं 67,668 की कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: RBI Report: ई-रुपी का प्रचलन बढ़कर 1 हजार करोड़ रुपये हुआ, जानें सीबीडीसी पर क्या है आरबीआई का अगला प्लान

आंकड़ों के मुताबिक, जियो ने अप्रैल में 5जी फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस सब्सक्राइबर की संख्या में 5.7 लाख की मजबूत वृद्धि दर्ज की। मार्च में कंपनी ने 3.3 लाख सब्सक्राइबर जोड़े थे। जियो एयर फाइबर अब 5,900 से अधिक शहरों/कस्बों में उपलब्ध है। कंपनी 81.9 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ इस सेगमेंट में सबसे आगे है। एयरटेल ने 1.6 लाख 5जी फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस सब्सक्राइबर जोड़े हैं। इसकी बाजार हिस्सेदारी 18.1 फीसदी है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें