Trade Deficit: भारत का कुल व्यापार घाटा (माल और सेवाएं) जनवरी 2024 में 0.39 बिलियन अमरीकी डॉलर के मुकाबले जनवरी 2025 में बढ़कर 2.67 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया। वाणिज्य मंत्रालय ने सोमवार को इससे जुड़े आंकड़े साझा किए। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भारत का कुल व्यापार घाटा (माल और सेवाएं) जनवरी 2024 में 0.39 बिलियन अमरीकी डॉलर के मुकाबले जनवरी 2025 में बढ़कर 2.67 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया। वाणिज्य मंत्रालय ने सोमवार को इससे जुड़े आंकड़े साझा किए।
विज्ञापन
जनवरी 2025 में भारत का कुल निर्यात (माल और सेवाएं) बढ़कर 74.97 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया, जबकि जनवरी 2024 में यह आंकड़ा 68.33 बिलियन अमरीकी डॉलर था। भारत का कुल आयात (माल और सेवाएं) जनवरी 2025 में बढ़कर 77.64 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया, जबकि जनवरी 2024 में यह 68.72 बिलियन अमरीकी डॉलर था।