फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापार घाटा, आयात-निर्यात में दिखी गिरावट, कच्चे तेल का आयात 31 फीसदी लुढ़का

Fri, 15 Nov 2019 08:15 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

बीते अक्तूबर महीने में देश का मर्चेंडाइज निर्यात 1.11 फीसदी घटकर 26.38 अरब डॉलर के बराबर रह गया है। पिछले साल अक्तूबर में देश का कुल निर्यात 26.67 अरब डॉलर रहा था। इससे पहले बीते सितंबर में भी निर्यात 6.57 फीसदी घटकर 26.03 अरब डॉलर रहा था।

विज्ञापन


शुक्रवार को जारी आधिकारिक सरकारी आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में देश का आयात 16.31 फीसदी घटकर 37.39 अरब डॉलर रहा। अक्टूबर में व्यापार घाटा कम हो कर 11 अरब डॉलर के स्तर पर रहा। पिछले साल अक्टूबर में व्यापार घाटा 18 अरब डॉलर था। अक्टूबर में कच्चा तेल आयात सालाना आधार पर 31.74 फीसदी गिरकर 9.63 अरब डॉलर रहा।

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अक्टूबर अवधि में देश का निर्यात 2.21 फीसदी घटकर 185.95 अरब डॉलर और आयात 8.37 फीसदी गिरकर 280.67 अरब डॉलर रहा। इसके चलते देश का व्यापार घाटा इस दौरान 94.72 अरब डॉलर रहा है।
विज्ञापन


केंद्रीय वाणिज्य मंत्रालय ने शुक्रवार को आंकड़े जारी कर बताया कि आलोच्य महीने में मर्चेंडाइज आयात 37.39 अरब डॉलर का रहा, जो कि एक साल पहले के इसी महीने के मुकाबले 16.31 फीसदी कम है। 

अक्तूबर 2018 में कुल 44.68 अरब डॉलर का आयात हुआ था। आलोच्य महीने में व्यापार घाटा कम होकर 11.01 अरब डॉलर रहा है, जबकि पिछले साल अक्तूबर में यह 18 अरब डॉलर पर था। इस साल तेल का आयात 9.63 अरब डॉलर रहा जो कि पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले 31.74 फीसदी कम है। एक साल पहले इसी महीने 14.10 अरब डॉलर का कच्चा तेल आया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें