फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि आय बढ़ने से चालू वित्त वर्ष में 10-12 फीसदी बढ़ सकती है ट्रैक्टर की बिक्री: क्रिसिल

Wed, 11 Nov 2020 04:28 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
ट्रैक्टर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने बुधवार को कहा कि घरेलू बाजार में ट्रैक्टर की बिक्री में उम्मीद से कहीं बेहतर सुधार हो सकता है। अनुमान है कि इसकी वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष में 10-12 फीसदी तक रहेगी, जबकि पहले बिक्री में एक फीसदी कमी का अंदाजा लगाया गया था।

विज्ञापन


क्रिसिल ने एक बयान में कहा कि कोविड-19 महामारी के बावजूद कृषि आय में बढ़ोतरी की उम्मीद है। इसके अलावा भारत के दक्षिणी और पश्चिमी भागों में खरीफ की बुवाई बढ़ने और बेहतर मानसून के चलते ट्रैक्टर की मांग में बढ़ोतरी का अनुमान है।

बयान में कहा गया कि अप्रैल-सितंबर 2020 के दौरान ट्रैक्टर की बिक्री सालाना आधार पर 12 फीसदी बढ़ी है। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि बिक्री में बढ़ोतरी और बेहतर उत्पादों के कारण ट्रैक्टर विनिर्माताओं का परिचालन मार्जिन भी बढ़ेगा।
विज्ञापन


क्रिसिल ने कहा कि सरकारी समर्थन और अच्छे मानसून के चलते उम्मीद है कि अगली फसल अच्छी होगी। क्रिसिल रेटिंग के निदेशक गौतम शाही ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी के चलते कृषि आय को बढ़ावा मिलेगा और इससे ट्रैक्टर की बिक्री में तेजी जारी रखने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें