फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई वीजा से पर्यटकों की संख्या में हुई 180 फीसद की बढ़ोतरी

Fri, 10 Jun 2016 06:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
पर्यटक
विज्ञापन
पर्यटकों के लिए ई वीजा के दायरे में 150 देशों को लाने का असर दिखना शुरू हो गया है। तभी तो विदेशी पर्यटकों के लिहाज से लीन सीजन कहे जाने वाले मई में भी भारत में इसके जरिये 43833 पर्यटकों ने प्रवेश किया। एक वर्ष पहले इसी महीने 15659 पर्यटकों ने इस सुविधा का लाभ उठाया था। यह 179.9 फीसदी की बढ़ोतरी है।
विज्ञापन


केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक मई 2016 में सबसे ज्यादा अमेरिकी पर्यटकों ने ई वीजा सुविधा का लाभ उठाया। 

इसके बाद ब्रिटेन और चीन के पर्यटकों का स्थान रहा। उल्लेखनीय है कि सरकार ने 27 नवंबर 2014 को पर्यटकों के लिए ई वीजा ऑन अराइवल की सुविधा शुरू की थी। उस समय 43 देशों से इस सुविधा की शुरूआत हुई थी इस सूची में समय-समय पर और देशों को शामिल किया जाता रहा। बीते 26 फरवरी को इस योजना का विस्तार करते हुए इसके दायरे में 37 और देशों को शामिल कर दिया गया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें