फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की 52 कंपनियां बनेगी सुपरब्रांड्स, ब्रांड वैल्यू के लिहाज से हैं बेस्ट

Tue, 18 Sep 2018 04:04 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

देश में कार्यरत 52 कंपनियों को सुपरब्रांड्स अवार्ड्स से सम्मानित किया जाएगा। यह कंपनियां एफएमसीजी, ऑटो, हेल्थकेयर, लॉजिस्टिक, सीमेंट और रिटेल सेक्टर में कई सालों से काम कर रही हैं। इन कंपनियों की लोगों के दिमाग पर अच्छी छाप है और ब्रांड वैल्यू भी अच्छी है। 

विज्ञापन


88 देशों में सुपरब्रांड अवार्ड

सुपरब्रांड अवार्ड भारत सहित 88 देशों में दिया जाता है। जिन कंपनियों को यह अवार्ड दिया जाता है, उन्हें बारे में सूक्ष्म तरीके से काफी रिसर्च किया जाता है। किसी भी कंपनी को अवार्ड देने से पहले उसके बारे में पूरी तहकीकात की जाती है। यह प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होती है।  

2002 में अनमोल धर ने भारत में इस अवार्ड की शुरुआत की थी। इस बार यह अवार्ड समारोह 20 सितंबर को दिल्ली में आयोजित होगा, जिसमें नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत इन कंपनियों को अवार्ड देंगे। 
विज्ञापन


74 फीसदी लोगों पर पड़ता है असर

नीलसन द्वारा सर्वे के अनुसार, जिन कंपनियों को सुपरब्रांड का अवार्ड मिलता है उनके बारे में ग्राहक ज्यादा विश्वास करते हैं। अवार्ड से पहले एक कॉफी टेबल बुक भी जारी की जाती है, जिसके जरिए लोग आसानी से कंपनियों के बारे में जान जाते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें