फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से मेहुल चोकसी ने ली एंटीगुआ की नागरिकता, कहा- हूं यहां का वैध नागरिक

Fri, 27 Jul 2018 06:07 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक में अरबों रुपये का घोटाला करने वाले प्रमुख आरोपी और गीतांजलि जेम्स के मालिक मेहुल चोकसी ने ऐंटीगुआ एंड बरबूडा की नागरिकता लेने पर अपना बयान जारी किया है। चोकसी ने कहा कि उसने इस कैरिबियाई देश की नागरिकता पूरी तरह से वैध तरीके से ली है। 

विज्ञापन


वकील ने जारी किया बयान

चोकसी के वकील ने बयान जारी करते हुए कहा कि उसे इस देश की नागरिकता मिलने से करीब 130 देशों में बिना वीजा के आ जा सकेगा। साथ ही उसे अपने व्यापार को फैलाने में भी आसानी होगी। 

सीबीआई ने मांगी जानकारी

मेहुल चोकसी पर पंजाब नेशनल बैंक में 13,000 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसने कैरेबियाई देश एंटीगुआ का स्थानीय पासपोर्ट भी हासिल कर लिया है।
विज्ञापन


नवंबर 2017 में ले ली थी नागरिकता

चोकसी ने नवंबर 2017 में एंटीगुआ की नागरिकता हासिल करने के बाद जनवरी में निष्ठा की शपथ भी ले ली थी।स्थानीय अखबार एंटीगुआ ऑब्जर्वर की रिपोर्ट में कहा गया है  ‘प्रतिष्ठित एजेंसियों’ द्वारा ‘अंतरराष्ट्रीय जांच’ कराने के बाद ही चोकसी के आवेदन को मंजूरी दी गई थी। 

Trending Videos
विज्ञापन

भागने की पहले ही बना ली थी योजना

सूत्रों ने बताया कि चोकसी की कारगुजारियों से संकेत मिले हैं कि उसने देश से भागने की योजना काफी पहले बना ली थी। वह बखूबी जानता था कि पीएनबी कर्मी गोकुलनाथ शेट्टी के रिटायर होने के बाद घोटाले का भंडाफोड़ होगा। बता दें कि वह गोकुलनाथ शेट्टी ही था जो चोकसी को गारंटी पत्र के नवीनीकरण में मदद करता था। 

जनवरी के पहले हफ्ते में ही हो गया था फरार

सूत्रों ने बताया कि मेहुल चोकसी ने योजनाबद्ध तरीके से जनवरी के पहले ही हफ्ते में देश से फरार हो गया। सूत्रों की मानें तो फरार होने के बाद उसने बिना किसी देरी के एंटीगुआ जाकर 15 जनवरी को निष्ठा की शपथ भी ले ली थी।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें