ई-स्वास्थ्य चौपाल से क्षेत्र की महिलाओं के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। इस कार्यक्रम के तहत गांव की महिलाओं को अपने साथ जोडक़र न केवल उन्हें आशा बहनों की तर्ज पर प्रशिक्षित किया गया है बल्कि उन्हें स्वास्थ्य किट भी उपलब्ध कराई जाती है।
प्रशिक्षित महिलाएं गांव-गांव जाकर महिलाओं को परिवार नियोजन और पीरियड आदि के बारे में जागरूक कर रही है। इस कार्यक्रम से जुड़ी महिलाओं सरोज, पवित्रा, आरती, सुशीला, सुधा पांडे, निशा आदि ने बताया कि पहले तो गांव वालों ने उनका विरोध किया था, लेकिन अब सब सही होने लगा है।
प्रोजेक्ट से जुड़े किसान और बढ़ रही आमदनी के आंकड़े
जिला गांव किसान रकबा बढ़ी आमदनी
प्रयागराज 38 268 2516 एकड़ 35 फीसदी
चंदौली 74 1685 20764 एकड़ 67 फीसदी
गाजीपुर 56 1211 12964 एकड़ 33 फीसदी
...............................................................................................
168 3164 36244 एकड़ 51 फीसदी
................................................................................................
कंपनी का उद्देश्य सीमांत और लघु किसानों की 'बारह महीने हरियाली' कार्यक्रम से आमदनी बढ़ाकर उन्हें लाभ पहुंचाना है। ई-चौपाल के माध्यम से किसानों को तमाम जानकारी के साथ ही फसल बुआई से लेकर कटाई और बिक्री तक कराई जाती है। कार्यक्रम से लाभान्वित हो रहे किसानों को देखकर दूसरे किसान भी लगातार जुड़ रहे हैं। - रजनीकांत राय, सीईओ आईटीसी एग्री बिजनेस