फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ED: ईडी कार्यालय पहुंची अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी, फेमा मामले में कल दर्ज हुआ था अनिल अंबानी का बयान

Tue, 04 Jul 2023 11:06 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ED: ईडी कार्यालय पहुंची अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी, फेमा मामले में कल दर्ज हुआ था अनिल अंबानी का बयान
विज्ञापन
टीना अंबानी बाएं और अनिल अंबानी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्योगपति अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी आज मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में पेश हुईं। कल फेमा मामले में अनिल अंबानी का बयान दर्ज किया गया था। रिलायंस एडीए समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी विदेशी मुद्रा कानून के कथित उल्लंघन से जुड़ी जांच के सिलसिले में सोमवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए थे। अधिकारियों ने बताया कि विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले में बयान दर्ज कराने के लिए अंबानी (64) बलार्ड एस्टेट इलाके में संघीय एजेंसी के कार्यालय में पेश हुए। अनिल अंबानी यस बैंक के प्रमोटर राणा कपूर और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इससे पहले 2020 में भी ईडी के सामने पेश हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें