फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Price: तेल कंपनियों ने बढ़ाई कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें, जानें कितनी की गई दामों में बढ़ोतरी

Tue, 04 Jul 2023 09:32 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पिछले कुछ महीनों में गैस सिलेंडर के दामों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इसमें सबसे ज्यादा असर कमर्शियल गैस सिलेंडरों में देखने को मिला। इसी साल, मार्च में जहां कीमतों में उछाल दर्ज की गई। वहीं, मई में इनके दामों में कटौती भी की गई थी।
विज्ञापन
LPG gas cylinder - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की गई है। जानकारी के अनुसार, 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में सात रुपये की वृद्धि की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर का दाम 1,773 से बढ़कर 1,780 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया है। हालांकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पिछले कुछ महीनों में गैस सिलेंडर के दामों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इसमें सबसे ज्यादा असर कमर्शियल गैस सिलेंडरों में देखने को मिला। इसी साल, मार्च में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 350.50 रुपये प्रति यूनिट बढ़ोतरी की थी। हालांकि, मई में इनकी कीमतों में 171.50 रुपये की कटौती की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें