फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sleeping Pilots: 37000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरते हुए विमान में सो गए पायलट, लैंडिंग मिस, जानें फिर क्या हुआ?

Fri, 19 Aug 2022 06:48 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sleeping Pilots: विमान के दोनों पायलट 37,000 फीट की ऊंचाई पर सो गए थे। बोईंग 737 विमान ऑटोपायलट सिस्टम की मदद से उड़ान भरता रहा। इस दौरान एटीसी ने कई बार विमान के पायलटों से संपर्क करने की कोशिश की पर उनसे बात नहीं हो सकी। 
विज्ञापन
घटना सोमवार (15 अगस्त) की है। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूडान के खार्तूम शहर से इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा जा रहे एक विमान के पायलट 37000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरने के दौरान सो गए। उन्हें इतनी नींद आ गई कि विमान की लैंडिंग करना भी भूल गए। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वाकया बीते सोमवार का है। फ्लाइट जब इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा के हवाई अड्डे पर पहुंची और लैंडिंग नहीं हुई तब एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने अलर्ट जारी किया। उसके बाद पायलटों की नींद खुली और विमान को किसी तरह उतारा जा सका।  

एटीसी ने संपर्क साधा पर पायलटों ने नहीं मिला कोई जवाब 

विज्ञापन


मामले की जांच के दौरान पता चला कि विमान के दोनों पायलट 37,000 फीट की ऊंचाई पर सो गए थे। बोईंग 737 विमान ऑटोपायलट सिस्टम की मदद से उड़ान भरता रहा। इस दौरान एटीसी ने कई बार विमान के पायलटों से संपर्क करने की कोशिश की पर उनसे बात नहीं हो सकी। 


जब विमान उस रनवे से ऊपर चला गया, जहां उसे उतरना था तब ऑटोपायलट डिस्कनेक्ट हो गया। इसके बाद एक अलार्म बजा जिसे पायलटों की नींद खुली। इसके बाद उन्होंने विमान को रनवे पर उतारने से पहले 25 मिनट विमान को इधर-उधर घुमाया। गनीमत यह रही कि इस दौरान विमान और उसमें सवार यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और विमान को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया।     

विज्ञापन

थकान के कारण पायलटों को आ गई थी नींद 
 

एविएशन एनालिस्ट एलेक्स माचेरस ने भी इस घटना के बारे में सोशल मीडिया (Twitter) पर जानकारी साझा की है। उन्होंने इस घटना के लिए पायलटों की थकान को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बताया है कि इसी तरह की एक घटना मई महीने में भी समाने आई थी जब न्यूयॉर्क से रोम की उड़ान के दौरान दो पायलट सो गए थे। उस समय विमान जमीन से 38,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था।   


माचेरस ने यह भी बताया कि पायलटों की थकान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हवाई सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण और पुरानी समस्या है। वहीं पायलट्स एसोसिएशन ने पायलटों की थकान की समस्या को समझने में विमानन उद्योग की अक्षमता की आलोचना की है। उन्होंने इस घटना की तुलना शराबी चालक को कार की चाबियां सौंपने से की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें