फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज: भारतीय कंपनियों का विदेशी ऋण मई में 51 फीसदी घटा, 73.8 करोड़ डॉलर पर आया

Fri, 02 Jul 2021 06:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, मुंबई

सार

देश की कंपनियों के विदेशी कर्ज में मई माह में बड़ी गिरावट आई है। पिछले साल मई में यह 1.49 अरब डॉलर रहा था, जबकि इस वर्ष 73.8 करोड़ डॉलर
 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कंपनियों का विदेशी ऋण इस साल मई में 51 प्रतिशत घटकर 73.84 करोड़ डॉलर रह गया। रिजर्व बैंक के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

विज्ञापन


कोविड-19 की दूसरी लहर बीच भारतीय कंपनियों के विदेशी कर्ज में बड़ी गिरावट आई है।भारतीय कंपनियों ने मई, 2020 में बाह्य वाणिज्यिक ऋण (ईसीबी) से 1.49 अरब डॉलर जुटाए थे।  वहीं, मई, 2021 में जुटाया गया पूरा कोष स्वत: मंजूरी प्राप्त मार्ग से था। इसके अलावा मई में एक भी कंपनी ने रुपये में जारी बांड या मसाला बांड से विदेशी बाजारों से धन नहीं जुटाया। कुछ यही स्थिति एक साल पहले इसी महीने में रही थी।
विज्ञापन


माह के दौरान बीडब्ल्यू ग्लोबल यूनाइटेड एलपीजी इंडिया प्राइवेट लि. ने पूंजीगत सामान के आयात के लिए 19.84 करोड़ डॉलर का विदेशी कर्ज जुटाया। रिन्यू सनवेव्स ने नई परियोजनाओं के लिए 14 करोड़ डॉलर और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने कार्यशील पूंजी जरूरत को पूरा करने के लिए 10 करोड़ डॉलर जुटाए। आंकड़ों के अनुसार टाटा एसआईए एयरलाइंस लि. ने पूंजीगत सामान आयात के लिए 11.04 करोड़ डॉलर विदेशी बाजारों से जुटाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें