फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Apple-Meta Fined: एपल-मेटा पर यूरोपीय संघ ने की कार्रवाई, 50 और 20 करोड़ यूरो का लगाया जुर्माना

Wed, 23 Apr 2025 03:27 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Apple-Meta Fined: यूरोपीय संघ ने एपल पर 50 करोड़ यूरो और मेटा पर 20 करोड़ यूरो का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई डिजिटल कारोबार से जुड़े अलग-अलग मामलों में की गई है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूरोपीय संघ (ईयू) के निगरानीकर्ताओं ने बुधवार को एपल पर 50 करोड़ और मेटा पर 20 करोड़ यूरो का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई डिजिटल कारोबार से जुड़े अलग-अलग मामलों में की गई है। 27 देशों के ब्लॉक के डिजिटल प्रतिस्पर्धा नियमों को लागू करना बढ़ाने के बाद यह कदम उठाया गया है। यह जुर्माना ईयू की कार्यकारी शाखा यूरोपीय आयोग ने लगाया है, ताकि यूजरों की सस्ते विकल्पों तक पहुंच और विज्ञापन देखने के उनके चयन को रोका न जा सके।

विज्ञापन


यूरोपीय आयोग ने एप निर्माताओं को उपयोगकर्ताओं के लिए अपने एप स्टोर के बाहर सस्ते विकल्पों की ओर इशारा करने से रोकने के लिए एपल पर 50 करोड़ यूरो (57.1 करोड़ डॉलर) का जुर्माना लगाया। इसके अलावा मेटा प्लेटफॉर्म पर 20 करोड़ यूरो का जुर्माना भी लगाया, क्योंकि उसने फेसबुक और इंस्टाग्राम उपयोगकर्ताओं को विज्ञापन देखने या उनसे बचने के लिए भुगतान करने के बीच चयन करने को मजबूर किया। जुर्माने की यह सजा एंटी-ट्रस्ट मामले में कई अरब-यूरो के जुर्माने से कम है। 

एपल-मेटा को व्यवहार बदलना चाहिए
तकनीकी संप्रभुता के लिए यूरोपीय आयोग के कार्यकारी उपाध्यक्ष हेना विर्ककुनेन ने कहा, डिजिटल बाजार अधिनियम यह सुनिश्चित करना चाहता है कि नागरिकों का उनके डाटा के कब और कैसे ऑनलाइन किया जाए, इस बात पर पूरा नियंत्रण हो। उन्होंने कहा, आज के निर्णयों से पता चलता है कि दोनों ने यूजरों से मुफ्त विकल्प छीन लिया है। उन्हें व्यवहार बदलने की जरूरत है।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं को अधिक विकल्प
ईयू के डिजिटल बाजार अधिनियम (डीएमए) ने उपभोक्ताओं-व्यवसायों को अधिक विकल्प देने को लेकर कार्रवाई की। यह एक व्यापक नियम पुस्तिका है, जो बिग टेक दिग्गजों को डिजिटल बाजारों पर कब्जा करने से रोकने के लिए मापदंड तैयार करती है।

गलत ढंग से निशाना बनाया : एपल
एपल ने आयोग पर आईफोन निर्माता को गलत तरीके से निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसने इस कानून का पालन करने के लिए सैकड़ों हजारों इंजीनियरिंग घंटे खर्च किए हैं और दर्जनों बदलाव किए हैं। मेटा के अधिकारी जोएल कपलान ने कहा, वह  आगे अपील करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें