प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जवारे सोली पूनावाला और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ फेमा के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए मुंबई के वर्ली स्थित सीजे हाउस में स्थित 41.64 करोड़ रुपये की तीन अचल संपत्तियों को जब्त किया है।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जवारे सोली पूनावाला और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ फेमा के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए मुंबई के वर्ली स्थित सीजे हाउस में स्थित 41.64 करोड़ रुपये की तीन अचल संपत्तियों को जब्त किया है। ईडी ने जावरे सोली पूनावाला और उनके परिवार के खिलाफ फेमा के प्रावधानों के तहत लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (एलआरएस) के दुरुपयोग के मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
ईडी ने एक बयान में बताया कि जावरेह सोली पूनावाला और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई। वे उदारीकृत प्रेषण योजना (एलआरएस) के प्रावधानों का दुरुपयोग कर विदेशी मुद्रा देश से बाहर भेजे जाने के आरोपी हैं। ईडी ने मुंबई के वरली इलाके में सीजय हाउस स्थित तीन अचल संपत्ति विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत जब्त की है। इनकी कीमत 41.64 करोड़ रुपये आंकी गई है।
एजेंसी ने बताया कि पूनावाला और उनके परिवार ने अधिकतम स्वीकार्य सीमा (एलआरएस के तहत उपलब्ध) का उपयोग किया। उन्होंने 2011-12 से परिवार और स्वयं के खर्च आदि के बहाने गलत जानकारियों के माध्यम से विदेश में धन भेजा। हालांकि, उनके परिवार का कोई सदस्य विदेश में नहीं रह रहा था और न ही कोई प्रवासी भारतीय था।
विज्ञापन
दापोली रिसॉर्ट मामला: ईडी ने पूर्व मंत्री अनिल परब के सहयोगी के खिलाफ आरोपपत्र किया दाखिल
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रत्नागिरी जिले के दापोली में एक रिसॉर्ट के निर्माण से जुड़े कथित धनशोधन मामले में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल परब के एक सहयोगी के खिलाफ सोमवार को यहां एक विशेष अदालत के समक्ष अपना आरोपपत्र दाखिल किया। आरोप पत्र परब के सहयोगी सदानंद कदम और पूर्व उप-विभागीय अधिकारी जयराम देशपांडे के खिलाफ दायर किया गया है। जांच एजेंसी ने इस मामले में परब से भी पूछताछ की थी।