फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Brand: भारत ब्रांड गेहूं के आटे और चावल की खुदरा बिक्री का दूसरा चरण शुरू, इस बार महंगा मिलेगा राशन

Wed, 06 Nov 2024 05:18 AM IST
पवन पांडेय एजेंसी, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मंगलवार को शुरू हुए भारत ब्रांड के तहत रियायती दर पर गेहूं के आटे और चावल की खुदरा बिक्री के दूसरे चरण में राशन महंगा मिलने की उम्मीद है। दूसरे चरण में गेहूं का आटा 30 रुपये प्रति किलो और चावल 34 रुपये प्रति किलो की दर से पांच और 10 किलो के पैकेट में बेचा जाएगा। 
विज्ञापन
भारत ब्रांड गेहूं के आटे और चावल की खुदरा बिक्री का दूसरा चरण शुरू - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार ने उपभोक्ताओं को ऊंची कीमतों से राहत देने के लिए भारत ब्रांड के तहत रियायती दर पर गेहूं के आटे और चावल की खुदरा बिक्री का दूसरा चरण मंगलवार को शुरू कर दिया है। हालांकि, पहले चरण की तुलना में दूसरे में खरीदारों को अधिक कीमत पर राशन मिलेगा।
विज्ञापन


इतने दामों पर बेचा जाएगा गेहूं-आटा
सहकारी समितियों भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (एनसीसीएफ), भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड), केंद्रीय भंडार और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिये राशन बेचा जाएगा। दूसरे चरण में गेहूं का आटा 30 रुपये प्रति किलोग्राम और चावल 34 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से पांच और 10 किलोग्राम के पैकेट में बेचा जाएगा। 

पहले चरण में ऐसे थे गेहूं-आटे के दाम
पहले चरण मे दरें क्रमशः 27.5 रुपये और 29 रुपये प्रति किलोग्राम थीं। दूसरे चरण में भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) से 3.69 लाख टन गेहूं और 2.91 लाख टन चावल आवंटित किया गया है। खाद्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने इन सहकारी समितियों की मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा, यह तब तक जारी रहेगा जब तक आवंटित भंडार समाप्त नहीं हो जाता। यदि और जरूरत होगी तो हमारे पास पर्याप्त भंडार है। पहले चरण में अक्तूबर, 2023 से 30 जून, 2024 तक 15.20 लाख टन गेहूं के आटे और 14.58 लाख टन चावल का वितरण किया गया था।
विज्ञापन


अक्तूबर 2023 में शुरू किया गया था पहला चरण
इस योजना का पहला चरण अक्तूबर 2023 में शुरू किया गया था। उस दौरान सरकार की ओर से किफायती दरों पर चावल और गेहूं के आटे के साथ-साथ चना दाल, मूंग दाल और साबुत मूंग की खुदरा बिक्री की गई थी। प्रथम चरण के तहत भारत ब्रांड के गेहूं के आटे का भाव 30 रुपये प्रति किलोग्राम (27.50 रुपये से ऊपर), चावल का 34 रुपये प्रति किलोग्राम (29 रुपये से ऊपर), चना दाल का 70 रुपये प्रति किलोग्राम (60 रुपये से ऊपर) हैं, जबकि मूंग दाल और साबुत मूंग का भाव क्रमशः 107 रुपये प्रति किलोग्राम और 93 रुपये प्रति किलोग्राम तय किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें