कॉल बीच में कटने के बढ़ते मामले व अन्य सेवाओं को लेकर मिल रहीं शिकायतों को देखते हुए दूरसंचार विभाग ने कंपनियों के साथ बैठक की। करीब दो घंटे तक चली बैठक में कंपनियों से समस्या वाले क्षेत्रों की पहचान करने को कहा गया।
दूरसंचार सचिव के राजारमन ने टेलीकॉम कंपनियों को कॉलिंग व अन्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार का निर्देश दिया है। कॉल ड्रॉप यानी कॉल बीच में कटने के बढ़ते मामले व अन्य सेवाओं को लेकर मिल रहीं शिकायतों को देखते हुए दूरसंचार विभाग ने बुधवार को प्रमुख दूरसंचार कंपनियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
यह बैठक ऐसे समय हुई, जब देशभर में 5जी नेटवर्क शुरू हो गया है। अब तक 50 शहरों में 5जी सेवा मिल रही है। सूत्रों के मुताबिक, दो घंटे तक चली बैठक में कंपनियों से समस्या वाले क्षेत्रों की पहचान करने को कहा गया। कंपनियों ने सेवाओं की गुणवत्ता के मौजूदा स्तर व मानकों पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण भी दिया।
वैष्णव ने दिए थे सख्ती के संकेत
सितंबर में दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव संकेत दिए थे कि दूरसंचार सेवा के गुणवत्ता मानकों को और सख्त बनाया जा सकता है। उन्होंने साफ किया था कि उद्योग को दूरसंचार सेवा गुणवत्ता में जरूरी सुधार करने होंगे और सरकार ने भी क्षेत्र में बड़े सुधार शुरू किए हैं।