फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: तेलंगाना की सरकार ने 2.91 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जानें किस क्षेत्र को क्या मिला

Thu, 25 Jul 2024 01:29 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

 उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने कहा कि तेलंगाना का कर्ज 6.71 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना सरकार ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 2.91 लाख करोड़ रुपये के कुल व्यय के साथ बजट पेश किया। बजट में राजस्व व्यय 2.21 लाख करोड़ रुपये और पूंजीगत व्यय 33,487 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन


कुल राजस्व 2,90,814 करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया गया था, जिसमें 57,000 करोड़ रुपये से अधिक के ओपन मार्केट लोन शामिल थे।

इस क्षेत्र को इतना मिला
तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने विधानसभा में बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने कृषि के लिए 72,659 करोड़ रुपये आवंटित करने का प्रस्ताव रखा है। इसके अलावा, शिक्षा विभाग के लिए 21,292 करोड़ और सिंचाई के लिए 22,301 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव रखा है। 

तेलंगाना का कर्ज बढ़ा
विक्रमार्क ने कहा कि इस बजट में हमने पंचायती राज और ग्रामीण विकास के लिए 29,816 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने यह भी कहा कि तेलंगाना का कर्ज 6.71 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंच गया है। पिछले 10 वर्षों में राज्य सरकार का कर्ज बिना किसी विकास के 10 गुना बढ़ गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद 35,118 करोड़ रुपये का कर्ज लिया गया, जबकि 42.892 करोड़ रुपये के कर्ज (मूलधन और ब्याज दोनों) चुकाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें