एयर इंडिया और विस्तारा के विलय को भविष्य के लिए ऐतिहासिक बताते हुए टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि कंपनी ‘बहुत ज्यादा उम्मीदों’ को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि विस्तारा के 'सर्वश्रेष्ठ गुणों' को एयर इंडिया में लाया जा रहा है।
एयर इंडिया और विस्तारा के विलय की घटना को देश के विमानन क्षेत्र के लिए बड़ी घटना माना जा रहा है। खुद टाटा संस के प्रमुख ने भी कहा है कि दोनों का एक साथ आना भावी विमानन क्रांति के लिए तैयार होने के संकेत हैं। टाटा संस चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने गुरुवार को कहा, टाटा ने दो साल पहले विस्तारा का अधिग्रहण किया था। हालांकि, प्रणालीगत कारणों से उस समय गिरावट थी। अब नई एयर इंडिया से उम्मीदें बहुत अधिक हैं।
विज्ञापन
टाटा संस प्रमुख ने कहा, हम कम की उम्मीद नहीं करते हैं। हम इससे कम कुछ भी नहीं देने की उम्मीद करते हैं। उन्होंने कहा कि विलय के बाद बनने वाली इकाई देश की आगामी विमानन क्रांति के लिए तैयार हो जाएगी। बता दें कि दोनों के विलय की घोषणा लगभग दो साल पहले हुई थी। अब बीते 12 नवंबर को एयर इंडिया के साथ विस्तारा का एकीकरण पूरा हुआ है।