फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 अप्रैल को लांच होने जा रहे हैं टाटा स्काई के नए प्लान, टीवी देखना होगा सस्ता

Fri, 19 Apr 2019 11:21 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

टाटा स्काई अपने ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक नया प्लान लांच करने जा रहा है। ऐसा कहना है टेलिकॉम टॉक की एक रिपोर्ट का। टाटा स्काई के इस प्लान में कईं सारे स्थानीय और स्पोर्ट्स के लाइट प्लान होंगे। इन प्लान का लाभ उठाने के लिए आपको 23 अप्रैल तक का इंतजार करना होगा।

स्पोर्ट्स प्लान

सिर्फ स्थानीय प्लान ही नहीं, बल्कि टाटा स्काई ग्राहकों के लिए स्पोर्ट्स के भी नए प्लान लांच करेगी। स्पोर्ट्स प्लान और स्पोर्ट्स एचडी प्लान में आपको 13 चैनल उपलब्ध होंगे। जहां स्पोर्ट्स प्लान के लिए आपको कुल 139 रुपये खर्च करने होंगे, वहीं स्पोर्ट्स एचडी प्लान आपको 181 रुपये में मिलेगा। 

गुजराती लाइट प्लान 

टाटा स्काई द्वारा लांच किए जा रहे नए प्लान में गुजराती लाइट प्लान शामिल होगा, जिसकी कीमत मात्र 123.70 रुपये होगी। टैक्स के बाद ये गुजराती लाइट प्लान आपको 146 रुपये का पड़ेगा। इस प्लान के माध्यम से आप 66 चैनल देख पाएंगे। वहीं गुजरात लाइट एचडी पैक आपको 202.50 रुपये में उपलब्ध होगा, जो टैक्स के बाद आपको 239 रुपये का पड़ेगा। इस प्लान में आप 68 चैनल देख पाएंगे। 

ओडिया लाइट प्लान

गुजराती लाइट प्लान के अतिरिक्त टाटा स्काई ग्राहकों के लिए ओडिया लाइट और ओडिया लाइट एचडी प्लान भी लांच करेगा, जिनकी कीमत क्रमश: 167 और 262 रुपये होगी। वहीं इस प्लान से आप 62 और 64 चैनल देख पाएंगे।  

देनी होगी नेटवर्क कैपेसिटी फीस

स्पोर्ट्स प्लान, गुजराती लाइट प्लान और ओडिया लाइट प्लान लेने के लिए आपको नेटवर्क कैपेसिटी फीस यानी एनसीएफ देनी होगी, जिसका 100 चैनल के लिए दाम 130 रुपये प्रति महीना है। हाल ही में टाटा स्काई ने अन्य स्थानीय प्लान भी लांच किए थे। इनमें तेलुगु लाइट प्लान, तमिल लाइट प्लान और बंगाली लाइट प्लान शामिल थे। 

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें