फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Q1 Results: टाटा पावर का शुद्ध लाभ जून तिमाही में छह फीसदी बढ़ा, राजस्व बढ़कर ₹17464 करोड़ पहुंचा

Fri, 01 Aug 2025 06:30 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Q1 Results: कई कंपनियां तिमाही नतीजों की घोषणा कर चुकी हैं। इस बीच शुक्रवार को टाटा पावर ने बताया कि कंपनी ने जून तिमाही के मुनाफे में छह प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। वहीं कंपनी का राजस्व बढ़कर 17,464 करोड़ रुपये हो गया।
विज्ञापन
टाटा ग्रुप - फोटो : Tata Group
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाटा पावर का समेकित शुद्ध लाभ जून तिमाही में छह प्रतिशत बढ़कर 1,262 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने पिछले साल 1,189 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था। तिमाही के दौरान कंपनी का राजस्व बढ़कर 17,464 करोड़ रुपये हो गया। यह एक साल पहले 16,810 करोड़ रुपये था। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Forex Reserve: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.7 अरब डॉलर बढ़ा, 698.192 अरब डॉलर पर पहुंचा आंकड़ा
विज्ञापन


कंपनी को यह लाभ मुख्य रूप से नवीकरणीय ऊर्जा के साथ-साथ पारेषण और वितरण कारोबार से प्राप्त राजस्व में बढ़ोतरी के कारण हुआ। टाटा पावर के सीईओ और प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा ने कहा कि हमने अपने सभी व्यावसायिक क्षेत्रों में मजबूत प्रदर्शन के साथ वित्त वर्ष 26 की शानदार शुरुआता की है। हमारा नवीकरणीय ऊर्जा पोर्टफोलियो उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है, क्योंकि हम स्वच्छ ऊर्जा मूल्य श्रृंखला में नवाचार, पैमाने और दक्षता को बढ़ावा दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें