जहां दूसरी एयरलाइंस 15 किलो सामान ले जाने की अनुमति देती हैं, वहीं एयर इंडिया में 25 किलो तक का सामान ले जा सकते हैं। अन्य एयरलाइंस 250 से 400 रुपये प्रति किलो के हिसाब से चार्ज करती हैं। घाटे से जूझ रही एयर इंडिया फिलहाल यात्रियों से फ्यूल चार्ज के नाम पर अतिरिक्त किराया नहीं वसूलेगी। हालांकि कंपनी ने साफ कर दिया है कि वो आने वाले दिनों में किराये में बदलाव करेगी, ताकि उसे कम से कम नुकसान हो।
अन्य कंपनियों ने लगाया है फ्यूल सरचार्ज
एयर इंडिया को छोड़कर के जेट, इंडिगो और गो एयर ने किराये पर अतिरिक्त फ्यूल सरचार्ज लगा दिया है। कंपनियों का तर्क है कि ईंधन में काफी पैसा खर्च करना पड़ रहा है। जेट फ्यूल की कीमतों में 30 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है, जिससे एयरलाइंस कंपनियों पर 40 फीसदी अतिरिक्त भार पड़ रहा है।
इंडिगो वसूल रहा है 400 रुपये फ्यूल सरचार्ज
लो कॉस्ट एयरलाइंस कंपनी इंडिगो यात्रियों से घरेलू रूट्स पर 400 रुपये फ्यूल सरचार्ज वसूल रही है। एक हजार किमी से नीचे 200 रुपये चार्ज कर रहा है। अन्य कंपनियों ने भी इसी तरह का कदम उठाया है।
अप्रैल में 84 फीसदी यात्रियों ने एयर इंडिया से यात्रा की थी। पूरे देश में इसका मार्केट शेयर 13.3 फीसदी है। इस साल कंपनी को नौ एयरबस ए320 नियो इंजन की आपूर्ति होगी, जिससे इसके विमानों की संख्या 115 से बढ़कर 124 हो जाएगी।