TN Manoharan: आईडीबीआई बैंक के चेयरमैन और इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष टीएन मनोहरन का निधन हो गया है। वे केनरा बैंक के भी चेयरमैन भी रह चुके हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
आईडीबीआई बैंक के चेयरमैन और इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष टीएन मनोहरन का निधन हो गया है। वे केनरा बैंक के भी नॉन एक्जीक्यूटिव चेयरमैन भी रह चुके हैं। इससे पहले, उन्होंने जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा और कारोबार को बंद करने के लिए आरबीआई के निर्देश पर सहारा इंडिया फाइनेंस कॉर्पोरेशन में निदेशक के रूप में भी कार्य किया था।
विज्ञापन
भारत सरकार की ओर से उन्हें सत्यम कंप्यूटर्स सर्विसेज लिमिटेड के बोर्ड में भी विशेष निदेशक नियुक्त किया गया था। सत्यम पुनरुद्धार टीम में उनकी भूमिका के लिए उन्हें वर्ष 2009 में बिजनेस लीडरशिप और इंडियन ऑफ द ईअर से सम्मानित किया गया था। उन्हें भारत के प्रतिष्ठित नागरिक पुरस्कार 'पद्मश्री' से भी नवाजा गया था।
मनोहरन 2015 से 2020 तक पांच वर्षों के लिए केनरा बैंक के गैर-कार्यकारी चेयरमैन भी रहे। वे लेखाशास्त्र, अर्थशास्त्र, बैंकिंग, जोखिम, कृषि व ग्रामीण अर्थव्यवस्था, लघु उद्योग, वित्त, विधि, मानव संसाधन, व्यवसाय प्रबंधन, प्रशासन और कॉर्पोरेट प्रशासन में पारंगत थे। टीएन मनोहरन ने मद्रास विश्वविद्यालय से वाणिज्य स्नातक और श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय, आंध्र प्रदेश से वाणिज्य में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है। एक प्रतिष्ठित फेलो चार्टर्ड अकाउंटेंट, मनोहरन ने मद्रास विश्वविद्यालय से संबद्ध मद्रास लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री भी हासिल की थी।