फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 दिसंबर तक यूके की उड़ानों पर प्रतिबंध, यात्रियों के लिए मुफ्त रिशेड्यूलिंग की सुविधा

Tue, 22 Dec 2020 03:22 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : Pixabay
विज्ञापन

कोरोना वायरस से दुनिया में लगातार लोग प्रभावित हो रहे हैं। इसी कारण से दुनिया के कई देश फिर से पाबंदियां लगा रहे हैं। कोरोना वायरस के एक नए प्रकार (स्ट्रेन) के सामने आने और उसके तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर भारत ने यूके आने-जाने वाली सभी उड़ानों पर 22 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक के लिए रोक लगाई है। ऐसे में एयर इंडिया ने यात्रियों को एकमुश्त मुफ्त रिशेड्यूल करने की सुविधा दी है। यह पेशकश 31 दिसंबर 2021 तक यात्रा करने के लिए की गई है।

विज्ञापन


22 दिसंबर से 31 दिसंबर 2020 तक बुक कराई गई हवाई टिकट पर एक बार रिशेड्यूल व कैंसिलेशन के लिए कोई पेनाल्टी नहीं लगेगी। 

 


ब्रिटेन में हड़कंप
ब्रिटेन की सरकार द्वारा वायरस के नए प्रकार के नियत्रंण से बाहर होने की चेतावनी जारी करने के बाद कड़े प्रतिबंध की घोषणा की है। भारत ने देश को इसकी चपेट में आने से बचाव के लिए कदम उठाए हैं। इसके लिए संयुक्त निगरानी समूह की बैठक भी बुलाई गई। ब्रिटेन ने खुद माना है कि कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। इसलिए ब्रिटेन सरकार ने टियर 4 के प्रतिबंध का एलान किया है। टियर 4 सबसे कड़ा प्रतिबंध है, जिसे ब्रिटेन के कुछ इलाकों में लगाने का एलान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन




31 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर प्रतिबंध
विदेश में फंसे यात्रियों को वापस लाने के लिए वंदे भारत मिशन चलाया गया और कई देशों के साथ एयर बबल करार भी किया गया। कोरोना वायरस महामारी के चलते नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने भारत में शेड्यूल अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों की आवाजाही पर प्रतिबंध 31 दिसंबर तक बढ़ाया है। लेकिन इस दौरान वंदे भारत मिशन के तहत जाने वाली उड़ानें जारी रहेंगी। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 30 नवंबर तक प्रतिबंध था। डीजीसीए के आदेश के अनुसार, केवल चयनित उड़ानों को ही संचालन की अनुमति होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें