फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Report: हर महीने 50000 रुपये से कम कमाने वाले 93% वेतनभोगी क्रेडिट कार्ड पर निर्भर, स्वरोजगार वाले 85 फीसदी

Wed, 16 Jul 2025 06:58 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुंबई

सार

अध्ययन के मुताबिक, ‘अभी खरीदें और बाद में भुगतान करें’ (बीएनपीएल) सेवाओं का इस्तेमाल 18 फीसदी स्वरोजगार और 15 फीसदी वेतनभोगी व्यक्ति करते हैं। यह अध्ययन 20,000 से अधिक वेतनभोगी और स्वरोजगार वाले व्यक्तियों के वित्तीय व्यवहार के विश्लेषण पर आधारित है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कम कमाई करने वाले लोगों की क्रेडिट कार्ड पर निर्भरता बढ़ रही है। थिंक 360 डॉट एआई के एक अध्ययन में कहा गया है, हर महीने 50,000 रुपये से कम कमाने वाले लगभग 93 फीसदी वेतनभोगी इस प्लास्टिक मनी पर निर्भर हैं। वहीं, स्वरोजगार वाले 85 फीसदी व्यक्ति भी क्रेडिट कार्ड पर निर्भर हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: PLFS: शहरी बेरोजगारी बढ़कर 18.8 फीसदी, कृषि क्षेत्र में घटा महिलाओं का हिस्सा; सर्वे में सामने आए आंकड़े

मंगलवार को जारी अध्ययन के मुताबिक, ‘अभी खरीदें और बाद में भुगतान करें’ (बीएनपीएल) सेवाओं का इस्तेमाल 18 फीसदी स्वरोजगार और 15 फीसदी वेतनभोगी व्यक्ति करते हैं। यह अध्ययन 20,000 से अधिक वेतनभोगी और स्वरोजगार वाले व्यक्तियों के वित्तीय व्यवहार के विश्लेषण पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: SIAM: खर्चों में कटौती से यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री 18 महीने में सबसे कम; सियाम के आंकड़ों में दावा

थिंक 360 डॉट एआई के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमित दास ने कहा, भारत के विकसित होते कर्ज परिदृश्य में क्रेडिट कार्ड और बीएनपीएल अब वेतनभोगी पेशेवरों से लेकर अस्थायी कर्मियों तक सभी के लिए जरूरत बन गए हैं। फिनटेक कंपनियों के बढ़ते प्रभाव का उल्लेख करते हुए अध्ययन में कहा गया है कि ये कंपनियां भारत की डिजिटल ऋण क्रांति का नेतृत्व कर रही हैं। फिनटेक कंपनियों ने वित्त वर्ष 2022-23 में 92,000 करोड़ रुपये से अधिक के व्यक्तिगत कर्ज वितरित किए, जो मात्रा के हिसाब से सभी नए कर्ज का 76 फीसदी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें