फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPC Minutes: आरबीआई गवर्नर ने एमपीसी की बैठक दौरान रेपो रेट को बनाए रखने के पक्ष में की थी वोटिंग, मिनट्स जारी

Fri, 19 Apr 2024 07:53 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिजर्व बैंक ने इस महीने की शुरुआत में मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय बैठक के बाद महंगाई की चिंताओं देखते हुए रेपो रेट को बरकरार रखा था। इसे फरवरी 2023 से  6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा गया है। शुक्रवार को केंद्रीय बैंक ने एमपीसी के मिनट्स जारी किए।
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास इस महीने की शुरुआत में एमपीसी की बैठक के दौरान ब्याज दर को अपरिवर्तित रखने के पक्ष में थे। उन्होंने रेपो रेट को बनाए रखने के लिए मतदान करते हुए जोर देकर कहा था कि 2024-25 के जीडीपी अनुमान आरबीआई को मूल्य स्थिरता पर नजर रखने के संकेत देते हैं। रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को एमपीसी की बैठक के मिनट्स जारी कर दिए, इसमें इसकी पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


रिजर्व बैंक ने इस महीने की शुरुआत में मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय बैठक के बाद महंगाई की चिंताओं देखते हुए रेपो रेट को बरकरार रखा था। इसे फरवरी 2023 से  6.5 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा गया है। मिनट्स के अनुसार छह एमपीसी सदस्यों ने पॉलिसी रेट्स को अपरिवर्तित रखने के पक्ष में वोट किया था। हालांकि, एमपीसी के सदस्य जयंत आर वर्मा ने रेपो दर में 25 आधार अंकों की कटौती की वकालत की थी क्योंकि ऊंची ब्याज दरों से विकास में आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें