आईआरसीटीसी के फार्म में प्रस्थान व आगमन स्टेशन का कोड, यात्रा की तारीख, श्रेणी आदि जानकारी भर लें। यह सब करने के बाद परीक्षा की घड़ी आरंभ हो जाती है। अब आप बुक करने वाले ऑप्शन पर कई बार क्लिक करें ताकि जैसे ही तत्काल ऑप्शन खुले आपका टिकट बुक हो जाए।
सही लिखें कैप्चा कोड
जानकारों के मुताबिक 60 फीसदी लोग ऑनलाइन फार्म भरते वक्त आने वाले कैप्चा कोड को पहली बार में सही नहीं भर पाते हैं। इसलिए कैप्चा कोड को हमेशा सहीं से लिखें। इससे आपका समय काफी बचेगा। पैसेंजर डिटेल पेज पर आप ज्यादा समय न बिताएं, पहली बार समय बिताने वाले को आसान कैप्चा कोड मिलता जबकि कई बार समय बिता चुके लोगों को कठिन कोड मिलता है।
सही हो इंटरनेट स्पीड
हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि बुकिंग करते वक्त आपके नेट की स्पीड काफी अच्छी हो। अगर स्पीड कम होगी तो फिर टिकट बुक करने में परेशानी आ सकती है। अच्छी इंटरनेट स्पीड के साथ टिकट बुक करने में केवल 20 सेकंड लगते हैं। सही तो यह माना जाता है कि कम से कम आप 2 एमबीपीएस स्पीड का इंटरनेट कनेक्शन रखें। आप अपने कंप्यूटर या कहें इंटरनेट के आईपी अड्रेस को जाहिर न होने दें।