फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adani Group: श्रीलंका ने अदाणी समूह के निवेश को मंजूरी दी, मन्नार और पूनरिन पवन ऊर्जा संयंत्र को मिली हरी झंडी

Fri, 24 Feb 2023 04:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

मन्नार के पवन ऊर्जा संयंत्र की क्षमता 250 मेगावॉट और पूनरिन स्थित संयंत्र 100 मेगावॉट क्षमता का होगा।
विज्ञापन
Adani Group - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंडनबर्ग रिपोर्ट पर मचे बवाल के बीच अदाणी समूह के लिए राहतभरी खबर आई है। श्रीलंका के निवेश संवर्द्धन बोर्ड ने अदाणी समूह की दो नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। परियोजनाएं श्रीलंका के उत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में लगाई जाएंगी। इन दोनों परियोजनाओं में कुल 44.2 करोड़ डॉलर का निवेश किया जाएगा।

विज्ञापन


मन्नार के पवन ऊर्जा संयंत्र की क्षमता 250 मेगावॉट और पूनरिन स्थित संयंत्र 100 मेगावॉट क्षमता का होगा। जानकारी के मुताबिक,  श्रीलंका निवेश बोर्ड ने मन्नार और पूनरिन में दो पवन ऊर्जा संयंत्रों की 44.2 करोड़ डॉलर के कुल निवेश के साथ स्थापना करने के लिए भारतीय कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड को मंजूरी पत्र जारी किया है। इन संयंत्रों को दो साल में शुरू करने की योजना है, इन्हें राष्ट्रीय ग्रिड में 2025 में जोड़ा जाएगा। इससे रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें