फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Lanka: 3.5 बिलियन डॉलर की योजनाओं पर हो रहा काम, मदद बंद करने की खबरों पर भारतीय उच्चायोग ने दिया जवाब

Tue, 20 Sep 2022 03:42 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sri Lanka: कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग की ओर से श्रीलंका में आगे मदद जारी नहीं रखने की खबरों पर प्रतिक्रिया दी गई है। उच्चयोग ने ट्वीट कर कहा है कि भारत आर्थिक संकट से जूझ रहे देश में लगभग 3.5 बिलियन डॉलर की योजनाओं पर काम कर रहा है।
विज्ञापन
Sri Lanka Economic Crisis - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका स्थित भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट कर कहा है कि भारत ने श्रीलंका के लोगों के सामने आई कठिनाइयों को दूर करने के लिए इस वर्ष लगभग चार बिलियन अमेरिकी डॉलर की अभूतपूर्व द्विपक्षीय सहायता प्रदान की है।  

इसके साथ ही कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग की ओर से एक के बाद एक किए गए ट्वीट में यह भी कहा गया है कि भारत ने श्रीलंका में मदद के लिए द्विपक्षीय और बहुपक्षीय भागीदारी की भी वकालत की है। इससे श्रीलंका में मौजूदा समय में जारी आर्थिक कठिनाइयों से निपटने में मदद मिलेगी। ट्वीट में कहा गया है कि हमारी ओर से द्विपक्षीय सहयोग के रूप में श्रीलंका में 3.5 बिलियन डॉलर की योजनाओं पर काम जारी है।

विज्ञापन

कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग की ओर से ये ट्वीट उन मीडिया रिपोर्ट्स के सामने के बाद किए गए हैं जिनमें कहा गया है कि भारत अब श्रीलंका में आर्थिक मदद करना जारी नहीं रखेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें