फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Bank: विश्व बैंक ने पंजाब के लिए $150 मिलियन के ऋण को मंजूरी दी, सर्विस डिलिवरी पर होगा खर्च

Tue, 20 Sep 2022 01:08 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

World Bank: अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान ने अपने एक बयान में कहा है कि यह पंजाब में विभिन्न सरकारी विभागों की संस्थागत क्षमताओं को मजबूत करने, वित्तीय जोखिमों का प्रबंधन करने और विकास के लिए राज्य की ओर से किए जा रहे प्रयासों का समर्थन करेगा।
विज्ञापन
world bank - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक मंडल ने भारत के राज्य पंजाब को अपने वित्तीय संसाधनों का बेहतर प्रबंधन करने और सार्वजनिक सेवाओं तक लोगों की  पहुंच में सुधार करने में मदद करने के लिए 150 मिलियन अमरीकी डालर के ऋण को मंजूरी दी है।

अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान ने अपने एक बयान में कहा है कि यह विभिन्न सरकारी विभागों की संस्थागत क्षमताओं को मजबूत करने, वित्तीय जोखिमों का प्रबंधन करने और सतत विकास का समर्थन करने  के लिए राज्य की ओर से किए जा रहे प्रयासों का समर्थन करेगा। बयान में कहा गया है कि पंजाब की ग्रोथ क्षमताओं के अनुरूप कम रही है। राजकोषीय चुनौतियों और संस्थागत क्षमता बाधाओं के संयोजन का मतलब है कि विकास की प्राथमिकताओं को पूरा करने में दुर्लभ संसाधनों की कमी है।

विश्व बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नए कानूनी और नीतिगत सुधारों के राज्यव्यापी कार्यान्वयन का समर्थन करने से सार्वजनिक खरीद प्रणालियों में जवाबदेही बढ़ाने के अलावा नई परियोजनाएं, बजट और निगरानी कार्यों को मजबूत करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही डिजिटल प्रौद्योगिकी का लाभ उठाकर राज्य के विकास लक्ष्यों को हासिल करना भी आसान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें