इन कंपनियों के परिचालन पर भी असर
स्पाइसजेट के अलावा जेट एयरवेज, इंडिगो और एयर इंडिया के भी कई विमानों का परिचालन नहीं हो रहा है। ज्यादातर कंपनियों की उड़ानें रद्द होने से यात्रियों पर बड़ा असर पड़ रहा है। जेट के 54, एयर इंडिया के 23 विमान, इंडिगो की 30 उड़ानें रद्द हैं। ऐसे में हवाई यात्रियों को किराया बढ़ने की उम्मीद है। इससे पहले फिलहाल रोजाना 200 उड़ानें रद्द हो रही थीं।
इंडिगो के पास पायलट की कमी हो गई है। फरवरी से कंपनी रोजाना औसतन 30 उड़ानों को रद्द कर रही है। वहीं जेट एयरवेज के पास विमान उड़ानें के लिए पैसा नहीं बचा है। उसके कई सारे विमान देश के कई हवाई अड्डों पर खड़े हो गए हैं। इंडिगो के पास पायलट की कमी हो गई है। फरवरी से कंपनी रोजाना औसतन 30 उड़ानों को रद्द कर रही है। वहीं जेट एयरवेज के पास विमान उड़ानें के लिए पैसा नहीं बचा है। उसके कई सारे विमान देश के कई हवाई अड्डों पर खड़े हो गए हैं। जेट के केवल 70 विमान उड़ रहे हैं।
20 हजार के पार पहुंचा किराया
देश के सबसे दो बिजी रूट्स में शुमार दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-बंगलूरू पर हवाई किराये में बेहताशा वृद्धि देखने को मिली है। दिल्ली-मुबंई रूट पर स्पॉट किराया (0 से सात दिन पहले) 20 हजार रुपये के पार चला गया है। वहीं दिल्ली-बंगलूरू रूट पर किराया 18,430 रुपये हो गया है। इसके अलावा मुंबई-बंगलूरू रूट पर 14,862 रुपये, दिल्ली-चेन्नई रूट पर 16,767 रुपये और दिल्ली-हैदराबाद रूट पर किराया 13,354 रुपये हो गया है।