बजट एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट ने वरिष्ठ नागरिकों को आधार किराए में 15 फीसदी छूट की योजना पेश की है। योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक उम्र के यात्रियों को एक ओर और वापसी वाली दोनों ही उड़ानों में सभी घरेलू मार्गों पर आधार किराए में 15 फीसदी छूट मिलेगी।
कंपनी के बयान के मुताबिक योजना के तहत 15 जुलाई से 30 सितंबर 2016 तक बुकिंग और यात्रा की जा सकती है।
योजना सीमित सीटों के लिए उपलब्ध है और यात्री पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर इसका लाभ उठा सकते हैं।