फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटोमैटिक कार हादसे पर इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला का जवाब

Fri, 15 Jul 2016 11:46 AM IST
बीबीसी हिंदी/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला ने पिछले रविवार को हुई कार दुर्घटना के बारे में माना है कि जब दुर्घटना हुई तब ऑटोपायलट फीचर सक्रिय था।
विज्ञापन


कंपनी ने संकेत दिया है कि इस फीचर का इस दुर्घटना के समय ठीक तरीके से इस्तेमाल नहीं किया गया था।

इस दुर्घटना में कार चालक बच गया है, लेकिन इससे पहले फ़्लोरिडा में एक अन्य स्वचालित टेस्ला कार की मई में एक लॉरी से टक्कर हो गई थी। इस दुर्घटना की वजह से टेस्ला के ड्राइवर जोशुआ ब्राउन की मौत हो गई थी।

टेस्ला कैलिफोर्निया की कंपनी है जो इलेक्ट्रिक कार बनाती है। इस कार के मॉडल एस में ऑटोपायलट फीचर है जो ड्राइवर की मदद करता है, कार को लेन तय करने में सहयोग करता है, कार की गति को भी नियंत्रित करता है।
विज्ञापन


इसमें ऐसा फीचर है जो बिना ड्राइवर की मदद के खुद ही लेन बदल भी सकता है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी एलोन मस्क के अनुसार टेस्ला की आॅटोपायलट फीचर को हटाने की कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन


मस्क ने वॉल स्ट्रीट जर्नल को बताया है कि उनकी कंपनी इस फीचर पर नए ब्लॉग में जानकारी देगी। इस ब्लॉग में ड्राइवरों को इस तकनीक का सही तरीके से इस्तेमाल करने के बारे में बताया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें