एयरलाइंस कंपनियों की इस सेवा का सबसे ज्यादा फायदा बिजनेस क्लास वालों को मिलेगा। लेकिन इकोनॉमी क्लास और लो कॉस्ट एयरलाइंस पर सफर करने वाले यात्री इस सर्विस का लाभ शायद ही लें, क्योंकि यह काफी महंगा पड़ेगा।
एयरलाइंस को लगाना पड़ेगा एंटिना
एयरलाइंस को वाई-फाई सेवा देने के लिए एंटिना लगाना पड़ेगा। वो वाई-फाई के सिग्नल या तो मोबाइल टॉवर से लेंगे अथवा सैटेलाइट से लेंगे। हालांकि कई इंटरनेशनल कंपनियां व्हाट्सएप और अन्य मैसेंजर सर्विस का प्रयोग करने वालों को मुफ्त में सर्विस देती हैं।
खर्च करने होंगे इतने रुपये
एयरलाइंस कंपनियां इसके लिए यात्रियों से आधे घंटे इंटरनेट का प्रयोग करने के लिए करीब 1000 रुपये तक चार्ज कर सकती हैं। कंपनियों ने कहा कि हालांकि ये घरेलू यात्रियों के लिए महंगा होगा, क्योंकि छोटे रूट्स पर किराया ही काफी कम है। लेकिन यह फैसला विदेशी यात्रियों के लिए सही होगा। ऐसे लोगों को फिलहाल भारतीय हवाई सीमा में घुसने पर फोन को बंद करना पड़ता था।