फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sona Group: 30000 करोड़ की कंपनी, उत्तराधिकारी पर बवाल; संजय कपूर की मां और पत्नी के बीच कैसा विवाद? जानिए

Sat, 26 Jul 2025 05:35 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sunjay Kapur Property Dispute: संजय कपूर की मौत के बाद शुरू हुए संपत्ति विवाद में एक तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण पक्ष उस कंपनी का है जिसकी शुरुआत संजय कपूर के पिता सुरिंदर कपूर ने की थी। अब उनकी पत्नी रानी कपूर और उनके बेटे की पत्नी प्रिया सचदेव संपत्ति विवाद की खबरों के अनुसार आमने-सामने हैं। कंपनी का नाम है सोना BLW प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड यानी सोना कॉमस्टार। जिसकी वैल्यूएशन 30000 करोड़ रुपये से अधिक है। आइए इस बारे में सबकुछ विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
संजय कपूर का कुनबा - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और दिग्गज कारोबारी संजय कपूर की मौत के बाद उनकी पारिवारिक संपत्ति और विरासत को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। संजय कपूर की पर्सनल लाइफ जीते जी भी हमेशा चर्चा में रही। अब मरने के बाद भी उनकी संपत्ति को लेकर घमासान शुरू है। यह विवाद  संजय कपूर की मौत के बाद उनकी 30000 करोड़ की कंपनी में हिस्सेदारी और बंटवारे को लेकर लेकर छिड़ा है। अब तक की जानकारी के अनुसार संजय कपूर की मां रानी कपूर और उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव एक दूसरे के खिलाफ खड़े दिख रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sona Comstar: संजय कपूर की पत्नी प्रिया होंगी गैर-कार्यकारी निदेशक; सोना कॉमस्टार के शेयरधारकों ने दी मंजूरी

संजय कपूर की मौत के बाद शुरू हुए इस पूरे विवाद में एक तीसरा और सबसे महत्वपूर्ण पक्ष उस कंपनी का है जिसकी शुरुआत संजय कपूर के पिता सुरिंदर कपूर ने की थी। अब उनकी पत्नी रानी कपूर और उनके बेटे की पत्नी प्रिया सचदेव संपत्ति विवाद की खबरों के अनुसार आमने-सामने हैं।  कंपनी का नाम है सोना BLW प्रिसिजन फोर्जिंग्स लिमिटेड यानी सोना कॉमस्टार। जिसकी वैल्यूएशन 30000 करोड़ रुपये से अधिक है। इस पूरो विवाद में संजय कपूर की दूसरी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर और उनके बच्चों की क्या स्थिति है। आइए जानते हैं सबकुछ विस्तार से।

विज्ञापन



संजय कपूर ने कितनी शादियां की, परिवार में कौन-कौन?

जाने-माने कारोबारी संजय कपूर ने तीन बार शादी की थी। पहली शादी उन्होंने फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी से की थी, लेकिन यह रिश्ता अधिक समय तक नहीं चला और साल 2000 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद साल 2003 में संजय ने बॉलीवुड मशहूर अभिनेत्री और राज कपूर की पोती करिश्मा कपूर से शादी की। इनकी शादी मुंबई के कृष्णा राज बंगले में काफी धूमधाम से हुई थी। दोनों  दो बच्चे भी है समायरा और कियान। लेकिन संजय कपूर की यह शादी भी नहीं चली। करिश्मा ने संजय पर कई गंभीर आरोप लगाए और आखिरकार 2016 में दोनों अलग हो गए। करिश्मा से अलग होने के बाद संजय की जिंदी में एंट्री हुई प्रिया सचदेव की जो 2017 से उनकी मौत तक उनकी पत्नी रहीं। प्रिया की पहली शादी से एक बेटी है, वहीं संजय और प्रिया का एक बेटा है, जिसका नाम अजारीयस है। संजय की मां का नाम रानी कपूर है और बहनें मंधीरा कपूर स्मिथ और सुपरना कपूर मोटवानी हैं।

अब जानिए संजय के कारोबार के बारे में?

संजय के पिता सुरिंदर कपूर ने ऑटो पार्टस बनाने वाले करोबार के लिए सोना कॉमस्टार की शुरुआत की थी। संजय ने भी विदेश से पढ़ाई करने के बाद फैमिली बिजनेस को आगे बढ़ाया और खुद को एक मजबूत कारोबारी के तौर पर स्थापित किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति यानी नेट वर्थ करीब 1.2 से 1.5 अरब डॉलर थी। भारतीय रुपयों में उनकी नेटवर्थ लगभग 12,000 करोड़ रुपए थी। संजय कपूर एक रॉयल और हाई-प्रोफाइल लाइफस्टाइल जीते थे। उनके पास देश और विदेश में कई लग्जरी प्रॉपर्टीज थी, जिनमें दिल्ली, मुंबई और लंदन की संपत्तियां शामिल हैं। इतना ही नहीं संजय कपूर को संजय को महंगी और आलीशान गाड़ियों का भी शौक था। इसके अलावा उन्होंने रियल एस्टेट में भी बड़ा निवेश कर रखा था। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, संजय कपूर की कुल प्रॉपर्टी 10300 करोड़ रुपये (1.2 बिलियन डॉलर) से 13000 करोड़ रुपये है, जबकि सोना कॉमस्टार का बाजार मूल्य करीब 31000 करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़ें: Nvidia: अमेरिका ने लगाया बैन तो तस्करों ने कर दिया यह कारनामा! चीन को कैसे बेचे 1 अरब डॉलर के AI चिप, जानें सब
 



संजय कपूर की मौत कैसे हुई?

संजय कपूर की बीते महीने 12 जून को इंग्लैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 53 साल के थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब वह पोलो मैच खेल रहे थे तो उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। उन्होंने तुरंत मैच रोककर मैदान छोड़ दिया लेकिन थोड़ी ही देर में उन्हें हार्ट अटैक आ गया। कुछ रिपोर्ट्स दावा करते हैं कि मैच के दौरान संजय कपूर के मुंह में एक मधुमक्खी चली गई थी, जिसने उनके गले में डंक मारा। उससे उनकी तबीयत खराब होने लगी, गले में सूजन आई और कार्डियक अरेस्ट आ गया। आखिरकार उनकी जान चली गई।

अब संजय कपूर की मां ने क्या आरोप लगाए हैं?

संजय कपूर की मां रानी कपूर ने सोना कॉमस्टार को लिखे अपने पत्र में कहा था कि अपने बेटे की मृत्यु के बाद, जब वह बहुत कमजोर स्थिति में थीं, तो उन्हें बिना किसी स्पष्टीकरण के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया। तब उन्हें खातों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों तक पहुंच से वंचित रखा गया। रानी ने आगे आरोप लगाया कि कुछ लोग खुद को कपूर परिवार का प्रतिनिधि बताकर उनकी जानकारी या सहमति के बिना कंपनी के बोर्ड में नियुक्तियां करवाने की कोशिश कर रहे हैं। मैंने बोर्ड में आने या किसी भी पद पर मेरा प्रतिनिधित्व करने के लिए किसी व्यक्ति को न तो सहमति दी है और न ही आधिकारिक तौर पर नामित किया है। उन्होंने कंपनी को चेतावनी दी थी कि अगर इस मेल को नजरअंदाज किया गया या मुझसे विचार-विमर्श किए बिना आगे बढ़ा गया तो मेरे पास यह मानने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा कि यह कंपनी और परिवार के नुकसान के लिए आपके की ओर से एक जानबूझकर लिया गया निर्णय था। यह पत्र भारतीय प्रतिभूति व विनिमय बोर्ड (सेबी) को भी भेजा गया है।

ये भी पढ़ें: Steel Slag Roads: अमेरिका-ओमान तक पहुंची स्टील की सड़क की भारतीय तकनीक, $2 ट्रिलियन के बाजार में 1 करोड़ जॉब्स
विज्ञापन

करिश्मा कपूर, संजय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

संजय की मां के आरोपों पर कंपनी ने क्या जवाब दिया?

सोना कॉमस्टार के दिवंगत चेयरमैन संजय कपूर की मां रानी कपूर के आरोपों को कंपनी ने खारिज कर दिया है। रानी कपूर की कंपनी की आगामी वार्षिक बैठक (एजीएम) को तत्काल स्थगित करने की मांग और आरोपों भी निराधार बताया है। कंपनी ने कहा कि सोना कॉमस्टार के दिवंगत चेयरमैन संजय कपूर की मां रानी कपूर हमारी शेयरधारक नहीं हैं। वे 2019 से कंपनी में शामिल नहीं हैं। संजय एक प्रमुख व्यवसायी और बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति थे। रानी कपूर ने कंपनी के बोर्ड को पत्र लिखकर आगामी वार्षिक बैठक (एजीएम) को तत्काल स्थगित करने की मांग की थी। कंपनी ने कहा कि मई 2019 में महत्वपूर्ण लाभकारी स्वामित्व की घोषणा हमें मिली थी। इसमें संजय कपूर को एकमात्र लाभकारी मालिक माना गया था। इसलिए रानी कपूर 2019 से शेयरधारक नहीं रहीं। संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव की कंपनी के बोर्ड में नियुक्ति के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा गया कि उनका नाम पहले ही प्रस्तावित किया गया था और उनकी नियुक्ति की विधिवत समीक्षा की गई। इसके बाद उसे मंजूरी दी गई। शनिवार को नन एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में सचदेव की नियुक्ति को कंपनी के शेयरधारकों ने भी मंजूरी दे दी।

ये भी पढ़ें: Rani Kapoor: सोना कॉमस्टार ने खारिज किए संजय कपूर की मां के आरोप, कहा- वे 2019 से कंपनी की शेयरधारक नहीं

करिश्मा और उनके बच्चों का इस विवाद से क्या लेना-देना?

संजय कपूर की दूसरी पत्नी करिश्मा कपूर और उनके बच्चों का 30000 करोड़ रुपये की कंपनी के लिए शुरू हुए इस विवाद से फिलहाल को लेना-देना नहीं है। करिश्मा और उनके दोनों बच्चे (समायरा और कियान) संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे, लेकिन संजय कपूर की संपत्ति के विवाद में उनकी सक्रिय भूमिका अब तक सामने नहीं है। करिश्मा कपूर ने अब तक इस मामले में कोई टिप्पणी भी नहीं की है। करिश्मा कपूर और उनके दोनों बच्चों को संजय कपूर की प्रॉपर्टी में फिलहाल हिस्सा मिलने की संभावना भी कम है, क्योंकि साल 2016 में जब संजय और करिश्मा अलग हुए थे तब उनके बीच सेटलमेंट हो चुका था। उस समय संजय ने करिश्मा को 70 करोड़ रुपये और एक घर दिया था। बच्चों के लिए संजय कपूर ने 14-14 करोड़ रुपये के बॉन्ड भी भरे थे। संजय दोनों बच्चों के लिए 10 लाख रुपये मासिक भत्ते का भी भुगतान कर रहे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें