फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये स्मार्ट बोतल आपके दूध को रखेगी गर्म, जूस ठंडा

Thu, 28 Jul 2016 06:38 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
गोल्ची
विज्ञापन
आमतौर पर एक बोतल में एक ही ठंडा या गर्म तरल पदार्थ रखा जा सकता है, लेकिन अमेरिका में एक ऐसी हाई-टेक बोतल विकसित की गई है, जिसमें ठंड और गर्म तरल पदार्थों को एक साथ रखा जा सकेगा। गोल्ची नामक इस स्मार्ट बोतल को शिकागो की एक कंपनी ने तैयार किया है, जो दुनिया की सबसे बेहतरीन बोतल बताई जा रही है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, इस 11.3 इंच की हाई-टेक बोतल को 15 अलग-अलग प्रकार के फंक्शन से लैस किया गया है। गोल्ची में गर्म तरल पदार्थ को 12 घंटे और ठंडे तरल पदार्थ को 24 घंटे तक उसी अवस्था में रखा जा सकता है। मान लीजिए कि अगर आप यात्रा में जा रहे हैं, तो यह बोतल एक साथ दूध को गर्म और जूस को ठंड रखेगी।

इस बोतल में दो तरल पदार्थों को अलग-अलग रखने की व्यवस्था है। साथ ही इसमें दवाओं, स्नैक्स और चाबी जैसे ठोस पदार्थों को भी रखने की जगह है। इसके अलावा जरूरत के मुताबिक ठंडे और गरम पदार्थों के कंटेनर को जोड़कर एक बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें