फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment: एसआईपी रिकॉर्ड ऊंचाई पर, जनवरी में 18,838 करोड़ रुपये आए, म्यूचुअल फंड में 1.23 लाख करोड़ का निवेश

Fri, 09 Feb 2024 06:10 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में एसआईपी की संख्या रिकॉर्ड 7.92 करोड़ रही है। दिसंबर में यह 7.63 करोड़ थी। जनवरी में नए एसआईपी खाते भी रिकॉर्ड बनाए। कुल 51.84 लाख खाते खोले गए।
विज्ञापन
investment - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इक्विटी बाजार की तेजी में निवेशक म्यूचुअल फंड में जबरदस्त निवेश कर रहे हैं। म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिये निवेश रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। जनवरी में यह 18,838 करोड़ रुपये हो गया। दिसंबर में 17,610 करोड़ रहा था। एसआईपी में निवेशकों के निवेश का मूल्य यानी एयूएम 10.26 लाख करोड़ रुपये रहा जो दिसंबर में 9.95 लाख करोड़ रुपये था।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में एसआईपी की संख्या रिकॉर्ड 7.92 करोड़ रही है। दिसंबर में यह 7.63 करोड़ थी। जनवरी में नए एसआईपी खाते भी रिकॉर्ड बनाए। कुल 51.84 लाख खाते खोले गए। दिसंबर में 40.32 लाख खाते खोले गए थे। म्यूचुअल फंड उद्योग का औसत एयूएम जनवरी में रिकॉर्ड 52.74 लाख करोड़ रुपये रहा है जो दिसंबर में 51.09 लाख करोड़ रुपये था। कुल फोलियो यानी खातों की संख्या भी रिकॉर्ड 16.95 करोड़ पर पहुंच गई। दिसंबर में यह 16.49 करोड़ थी। इक्विटी में खुदरा फोलियो की संख्या अब तक के सार्वकालिक स्तर 13.56 करोड़ पर पहुंच गई है जो दिसंबर में 13.18 करोड़ थी। खुदरा एयूएम 29.88 लाख करोड़ रुपये रहा है। ब्यूरो

विज्ञापन


इक्विटी में आए 21,780 करोड़
जनवरी में इक्विटी म्यूचुअल फंड में कुल 21,780 करोड़ रुपये का निवेश आया है। यह दो वर्षों में किसी एक महीने का रिकॉर्ड है। मार्च, 2022 में 28,463 करोड़ रुपये आए थे। लगातार 35वें महीने इक्विटी में निवेश आया है। दिसंबर के 16,997 करोड़ की तुलना में यह 28 फीसदी अधिक है।

स्मॉल कैप और मल्टी कैप में ज्यादा निवेश
इक्विटी में स्मॉल कैप में 3,257 करोड़ निवेश आया है। थीमेटिक फंड में 4,805 करोड़ और मल्टी कैप में 3,039 करोड़ रुपये आया है। लार्ज कैप में 1,287 करोड़ आए हैं जो लगातार 19वें महीने निवेश है। म्यूचुअल फंड में कुल निवेश जनवरी में 1.23 लाख करोड़ रुपये रहा है। इसमें 76,483 करोड़ डेट में आए हैं। जबकि दिसंबर में 40,685 करोड़ निकाले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें