फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Signature Bank: एसवीबी के बाद अब सिग्नेचर बैंक भी बंद किया गया, एफडीआईसी ने अपने हाथ में लिया नियंत्रण

Mon, 13 Mar 2023 12:43 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

न्यूयॉर्क राज्य के वित्तीय सेवा विभाग के अनुसार फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (एफडीआईसी) ने सिग्नेचर बैंक का नियंत्रण ले लिया है जिसके पास पिछले साल के अंत में 110.36 बिलियन डॉलर की संपत्ति थी और उसके खातों में 88.59 डॉलर जमा थे।
विज्ञापन
सिग्नेचर बैंक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य नियामकों ने रविवार को न्यूयॉर्क स्थित सिग्नेचर बैंक को भी बंद कर दिया है। इससे यह अमेरिकी बैंकिंग इतिहास में तीसरी सबसे बड़ी विफलता बन गई। सिग्नेचर बैंक की विफलता की खबर सिलिकॉन वैली बैंक के शुक्रवार के शटडाउन होने के बाद आई है। 2008 की मंदी के दौरान वाशिंगटन म्यूचुअल के साथ हुए हादसे के बाद यह अमेरिकी इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा बैंकिंग पतन था।

विज्ञापन

न्यूयॉर्क राज्य के वित्तीय सेवा विभाग के अनुसार फेडरल डिपॉजिट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (एफडीआईसी) ने सिग्नेचर बैंक का नियंत्रण ले लिया है जिसके पास पिछले साल के अंत में 110.36 बिलियन डॉलर की संपत्ति थी और उसके खातों में 88.59 डॉलर जमा थे।

अमेरिकी ट्रेजरी विभाग और अन्य बैंक नियामकों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि सिग्नेचर बैंक और सिलिकॉन वैली बैंक के सभी जमाकर्ताओं का भुगतान किया जाएगा और करदाताओं को कोई नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें