फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Update: चार दिन की तेजी के बाद लुढ़का बाजार, सेंसेक्स 215 अंक टूटा, निफ्टी 18100 के नीचे

Wed, 02 Nov 2022 04:38 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Share Market Update: लाल निशान पर शुरुआत के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले दिनों की बढ़त को बनाए रखने में विफल रहा और 215.26 अंक या 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,906.09 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक शेयर बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच चार दिन की तेजी के बाद बुधवार को घरेलू शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक लुढ़ककर बंद हुए। लाल निशान पर शुरुआत के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले दिनों की बढ़त को बनाए रखने में विफल रहा और 215.26 अंक या 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,906.09 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। बुधवार के कारोबारी सेशन में यह 326.96 अंक या 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60,794.39 रुपये के स्तर पर पहुंचा।

इसी तरह, निफ्टी 62.55 अंक या 0.34 प्रतिशत गिरकर 18,082.85 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में भारती एयरटेल, मारुति, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंडसइंड बैंक और टाइटन जैसी कंपनियों के शेयर कमजोरी के साथ कारोबार करते दिखे। वहीं दूसरी ओर,  सन फार्मा, आईटीसी, टेक महिंद्रा, डॉ रेड्डीज और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों ने बढ़त के साथ कारोबार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें